Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WHO ने दी युवाओं को चेतावनी, कही कोरोना को लेकर ये बातें

WHO के डायरेक्टर द्वारा युवाओं को खास संदेश देते हुए कहा गया हैं कि आप अजेय नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 1:48:14

WHO ने दी युवाओं को चेतावनी, कही कोरोना को लेकर ये बातें

कोरोना वायरस के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन की स्थिति हैं और लोगों से घर में ही रहने की अपील की जा रही हैं। हांलाकि अभी भी कई लोग हैं जो विषय की गंभीरता को ना समझते हुए बाहर टहल रहे हैं, खासतौर से युवा जो कि सोचते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा। ऐसे में WHO के डायरेक्टर द्वारा युवाओं को खास संदेश देते हुए कहा गया हैं कि आप अजेय नहीं हैं। ये वायरस आपको कई सप्ताह के लिए हॉस्पिटल भेज सकता है, यहां तक कि जान भी ले सकता है। अगर आप बीमार नहीं भी होते हैं तो भी आपका चुनाव किसी दूसरे के लिए जिंदगी और मौत का कारण बन सकता है। ऐसे में सभी से घरों में रहने की बिनती करता हूं।"

हालांकि उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद भी किया जो लोग, इस समय जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत सारे युवा लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं जो वायरस नहीं, बल्कि सकारात्मकता फैला रहे हैं। जैसा कि मैं बता चुका हूं एकजुटता ही हमें कोविड-19 से बचा सकती है, न सिर्फ देशों की एकजुटता, बल्कि लोगों की एकजुटता भी। एक बार फिर से धन्यवाद हमारा एकजुटता का संदेश फैलाने के लिए।" रोना वायरस से बचाव के लिए उन्होंने युवाओं को कछ टिप्स भी दिए।
Health tips,health tips in hindi,covid 19,coronavirus,who - अल्कोहल, सिगरेट, तंबाकू जैसी नशीली चीजों से दूर रहें। साथ ही शुगर घुले हुए ड्रिंक्स का सेवन बंद कर दें। कोविड-19 ना सही इसके कारण आप दूसरी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
- युवा और वयस्क एक दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें और बच्चे एक दिन में 1 घंटे एक्सरसाइज करें।
- घर से बाहर नहीं जा सकते तो गार्डन या छत पर जाकर सुबह 15 मिनट टहलें। साथ ही भोजन करने के बाद भी थोड़ी देर सैर जरूर करें। हालांकि अगर नैशनल गाइडलाइन आपको स्वकृति देती है तो आप घर की 1 मीटर की दूरी तक टहल सकते हैं।
- कोरोना से बचने के लिए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करेगा। साथ ही अगर आपको कोविड-19 होता है तो इससे लड़ने में भी मदद करेगा। - पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं, ताकि इम्यून सिस्टम व शरीर के बाकी सभी फंक्शन सही तरीके से काम करें।
- ऑनलाइन एक्सरसाइज का वीडियो ढूंढें, म्यूजिक बजाकर डांस करें या थोड़ा योगा करें या सीढ़ियां चढ़ें-उतरें।
- वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो एक ही पोजीशन में देर तक न बैठे रहें। 30 मिनट में 3 मिनट का ब्रेक लेने के लिए उठें।
- जान-पहचान के लोगों से बात करने और उन पर विश्वास करने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। मिल नहीं सकते लेकिन आप अपने करीबियों को फोन या वीडियो कॉल कर सकते हैं।
- खबरें पढ़कर तनाव महसूस हो रहा है तो म्यूजिक सुनें, किताब पढ़ें या गेम खेलें। बहुत ज्यादा न्यूज पेपर या टीवी न्यूज न देखें-पढ़ें।
- आप तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए WHO व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक मैसेजिंग हेल्थ एलर्ट सर्विस लॉन्च कर रहा है। ये सर्विस आप तक कोविड-19 से जुड़ी सभी ताजा जानकारियां और समाचार पहुंचाएगी। इसके लिए आप इस नंबर पर Hi लिखकर व्हाट्सएप कर सकते हैं- 0041798931892

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology