न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुढ़ापे में रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो अभी से रोज करें ये 4 योगासन

खासतौर पर बुढापे में उसे किसी की मदद ना लेनी पड़े और वह अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़ा रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 11:23:19

बुढ़ापे में रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो अभी से रोज करें ये 4 योगासन

हर इंसान चाहता है कि वह उसका जीवन सेहतमंद रहते हुए जिए। खासतौर पर बुढापे में उसे किसी की मदद ना लेनी पड़े और वह अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़ा रहे। लेकिन आपकी रीढ़ की हड्डी के कमजोर हो जाने से आपकी यह इच्छा अधूरी रह जाती हैं। ऐसे में आपको ऐसे व्यायाम करने की जरूरत हैं जो आपके रीढ़ की हड्डी को मजबूती दे और उसके लचीलेपन को बनाए रखें। आज हम आपके लिए 4 योगासन लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आपको बुढापे में भी स्वस्थ शरीर मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में।

* धनुरासन

यह आसन बाजुओं के साथ-साथ पूरे शरीर से अतिरिक्त चर्बी काटने में कारगर होता है। इससे आपके शरीर में लचीलापन भी आता है और उन्हें मजबूत बनता है। धनुरासन करने के लिये सबसे पहले ठुड्डी को जमीन पर रखें, पैरों को घुटनों से मोड़ें और दोनों हाथों से पैरों के पंजों को पकड़ लें। इसके बाद सांस भीतर भरें और बाजू सीधे रखते हुए सिर, कंधे व छाती को जमीन से ऊपर को उठाएं। इस स्थिति में सांस को सामान्य रखें और चार से पांच सेकेंड के बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले छाती, कंधे और फिर ठुड्डी को जमीन की ओर लाएं। अब पंजों को छोड़ें और कुछ देर आराम करें। इस प्रक्रिया को कम से कम तीन से पांच बार दोहराएं।

Health tips,old age,healthy,yoga everyday,dhanurasan,balasan,bhujangasa,strong back-bone

* मत्स्यासन

मत्स्यासन ऐसा आसन है, जो शरीर के आंतरिक अंगों और रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) को स्वस्थ रखा हैं। यह आसन आपकी सेहत में चार चांद लगा सकता है। आसनों की शृंखला में मत्स्यासन ऐसा आसन है, जो रीढ़ की हड्डी(स्पाइन) को लचीला बनाकर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले स्वच्छ वातावरण में समतल जमीन पर आसन बिछाकर सुखासन में बैठ जाएं। कुछ देर सांस को सामान्य करने के बाद पद्मासन लगा लें। अब हाथों का सहारा लेकर पीठ को पीछे की ओर धीरे-धीरे लाते हुए पीठ के बल लेट जाएं। फिर पैरों के अंगूठों को पकड़कर उन्हें थोड़ा अपनी तरफ लाएं और पद्मासन को ठीक करते हुए घुटनों को जमीन पर अच्छी तरह से टिका दें। ऐसा करते हुए सांस भरें और पीठ, कंधों को ऊपर उठा गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं। सिर के भाग को जमीन पर टिका दें। अब पैरों के अंगूठों को पकड़ लें और सांस को सामान्य रखते हुए यथाशक्ति रोकने के बाद पद्मासन खोल लें। कुछ देर शवासन में लेटने के बाद पूर्व स्थिति में आ जाएं।

Health tips,old age,healthy,yoga everyday,dhanurasan,balasan,bhujangasa,strong back-bone

* बालासन

बालासन के नियमित सही तरह से अभ्यास करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, बाजुओं व शरीर से अतिरिक्त चर्बी दूर होती है और होती है और शरीर स्वस्थ बनता है। बालासन को करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं और शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें। अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए। फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बबाद वापस सामान्य अवस्था में आ जायें।

Health tips,old age,healthy,yoga everyday,dhanurasan,balasan,bhujangasa,strong back-bone

* भुजंगासन

भुजंगासन करने से मांसपेशियों मजबूत होती हैं, और यह शरीर को लचीला बनाता है। इस आसन से न सिर्फ बाजुओं से अतिरिक्त चर्बी दूर होती है बल्कि पूरे शरीर से फैट कम होता है और शरीर चुस्त दुरस्त बनता है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और फिर दोनों हाथों के बल पर शरीर के कमर से ऊपर के भाग को ऊपर की तरफ उठाएं, लेकिन ध्यान रहे कि इस समय आपकी कोहनी मुड़ी होनी चाहिए और हथेली खुली और जमीन पर फैली हो। इसके बाद शरीर के बाकी हिस्से को बिना ज्यादा हिलाए-डुलाए चेहरे को ऊपर की ओर लाएं। कुछ समय के लिए इस स्थिति में रहें और सांस छोड़ते हुए वापस आ जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म