न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अखरोट का सेवन रहता है सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन कैसे और कब खाएं जान ले

अखरोट खाने से संज्ञात्मक क्षमता, प्रजनन स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी अन्य बीमारियों को भी दूर रखने में मदद मिलती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Oct 2019 2:19:41

अखरोट का सेवन रहता है सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन कैसे और कब खाएं जान ले

अखरोट खाने से संज्ञात्मक क्षमता, प्रजनन स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी अन्य बीमारियों को भी दूर रखने में मदद मिलती है। एक स्टडी (Study) में साबित हुआ है कि अखरोट खाने (Walnut) से शरीर के लिए जरूरी फाइबर (Fibre), प्रोटीन (Protein), विटमिन (Vitamin), मैग्निशियम, फॉस्फॉरस और ओमेगा-3 (Omega-3) अल्फा लिनोलेनिक ऐसिड (एएलए) सहित कई न्यूट्रिएंट्स की पर्याप्त आपूर्ति होती है। अखरोट में ओमेगा-3 मौजूद होता है। इसमें उपस्थित फैटी एसिड न केवल दिल, बल्कि हमारे ब्रेन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। अखरोट का सेवन हमें कैंसर, मोटापा और डायबीटीज जैसी भी बचाता है। अखरोट के सेवन से दिमाग भी तेज होता है। लेकिन अक्सर हम लोगों के दिमाग में एक सवाल होता है कि इसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए जिससे इसका पूरा लाभ हमें मिल सके। तो आज हम आपके लिए लेकर आए है कि अखरोट का सेवन कब और कैसे करना चाहिए...

walnuts benefits,how to eat walnut,walnut benefits for men,walnut nutrition,walnuts benefits in hindi,walnut benefits for hair,walnut nutrition,Health,Health,health tips in hindi

- रात को सोते समय एक गिलास दूध के साथ अखरोट के दो-तीन टुकड़े खाना काफी फायदेमंद रहता है।

- शाम के वक्त स्नैक्स में आप अखरोट को भूनकर भी खाने में उपयोग कर सकते हैं।

- दूध में एक चम्मच अखरोट का पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- दही में अखरोट की दो-तीन गिरियां मिलाकर भी इसे खाया जा सकता है।

- अगर आपको एलर्जी है तो अखरोट का सेवन करने से बचें। एलर्जी के दौरान अखरोट का सेवन करने से आपको छाती में खिंचाव और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

- काले अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें ऐसे केमिकल पाए जाते है जिनसे त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। और अगर आप नियमित रुप से काले अखरोट का प्रयोग कर रहे हैं तो ये आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है।

अक्सर अखरोट(walnut) का चुनाव करते समय उसके छिलके को चेक करना चाहिए। ऐसा अखरोट लेने से बचें जिसमें छेद हो या फिर वो टूटा हुआ हो। आपको बता दें कि अगर आप छिलके वाला अखरोट स्टोर करना चाहते हैं और चाहते हैं कि ये 2 से तीन महीने तक सुरक्षित रहे तो इसे ठंडे स्थान पर एयरटाइट कंटेनर में डालकर रखें। वहीं, अगर बात बिना छिलके वाले अखरोट की करें तो इसे आप फ्रीज में स्टोर करके छह महीने तक चला सकते हैं।

walnuts benefits,how to eat walnut,walnut benefits for men,walnut nutrition,walnuts benefits in hindi,walnut benefits for hair,walnut nutrition,Health,Health,health tips in hindi

अखरोट(walnut benefits) के फायदे-

- आपकी त्वचा के लिए अखरोट बेहद लाभदायक है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। एंटीऑक्सीडेंट स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा को भी पोषण देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा से गंदगी दूर कर आपको चमकदार त्वचा देता है।

- अगर आप बालों के झड़ने की वजह से परेशान है तो अखरोट का सेवन और तेल की मालिश आपको लाभ दे सकती है। अखरोट में पोटैशियम, ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 होता है। ये सभी पोषक तत्व बालों के लिए काफी जरूरी होते हैं। नियमित रूप से बालों में अखरोट तेल लगाने से बाल लंबे और मजबूत होते हैं।

- अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

- अखरोट आपको टाइप-2 डायबिटीज से बचाता।

- अखरोट का नियमित सेवन आपको भरपूर नींद देता है और आपके तनाव को दूर करने में भी मदद करता है।

- जो व्यक्ति नियमित कब्ज की समस्या से परेशान रहते है उनके लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। अखरोट में पाचन प्रणाली को दुरुस्त करने की क्षमता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका