न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर करते है माइक्रोवेव का अधिक उपयोग तो हो जाए सावधान, कभी भी लग सकती है ये बीमारियाँ

खाद्य पदार्थ से पोषक तत्वों को नष्ट कर सकता है तथा बहुत अधिक तापमान पर यह आपके खाद्य पदार्थ को कैंसर पैदा करने वाले कारकों में बदल सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 9:48:59

अगर करते है माइक्रोवेव का अधिक उपयोग तो हो जाए सावधान, कभी भी लग सकती है ये बीमारियाँ

हमारे दैनिक जीवन में माइक्रोवेव का उपयोग इतना आम हो गया है कि इसके बिना किचन में कुछ भी बनाना असंभव लगता है। पर ऐसे लोग जो माइक्रोवेव में खाना पकाकर ही खाना खाते हैं, उन्हें सोचने की जरूरत है क्योंकि ऐसा करने से वे कई बीमारियों से घिर सकते हैं। साथ ही यह आपकी प्रजनन क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, माइक्रोवेव में प्लास्टिक के कंटेनर में खाना गर्म करने से 95 प्रतिशत केमिकल बाहर निकलता है जो कि हमारे सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित होता है। यह आपके खाद्य पदार्थ से पोषक तत्वों को नष्ट कर सकता है तथा बहुत अधिक तापमान पर यह आपके खाद्य पदार्थ को कैंसर पैदा करने वाले कारकों में बदल सकता है।

विटामिन बी12 की कमी

फिश, लीवर आदि जिनमें विटामिन बी12 की मात्रा भरपूर होती है, जब इन्हें माइक्रोवेव में पकाया जाता है तो उनमें से विटामिन बी12 कम हो जाता है। बता दें कि इनमें उपस्थित विटामिन की मात्रा कम हो जाती है क्योंकि माइक्रोवेव की गर्मी इसे नष्ट कर देती है। इस प्रकार माइक्रोवेव का खाद्य पदार्थों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

मां के दूध को नष्ट कर देता है

जब फ्रोज़न ब्रेस्ट मिल्क (मां का संरक्षित दूध) को माइक्रोवेव में रखा जाता है तो इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं तथा मां के दूध में जो बैक्टीरिया से लड़ने वाली तत्व मौजूद होते हैं वह भी नष्ट हो जाते हैं।

Health,Health tips,microwave

कैंसर होने वाला कारक

माइक्रोवेव में खाना पकाने का मतलब है कि कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को बुलावा देना। जब प्लास्टिक के बर्तनों में माइक्रोवेव में खाना बनाया जाता है या गरम किया जाता है तो प्लास्टिक के बर्तन विषाक्त पदार्थ छोड़ते हैं जिसके कारण कैंसर हो सकता है। यह विषाक्त पदार्थ प्लास्टिक के बर्तन के अंदर रखे खाने में मिल जाते हैं।

रक्त की रचना में हो सकती है परिवर्तन

माइक्रोवेव के कारण रक्त की रचना में परिवर्तन हो सकता है। जी हां, माइक्रोवेव में गर्म किए गए दूध और सब्जियों से लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा घट जाती है और श्वेत रक्त कणिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है। इससे कोलेस्ट्राल का स्तर भी बढ़ता है। इस प्रकार माइक्रोवेव शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

हृदय की धड़कन

माइक्रोवेव के कारण आपके हृदय की धड़कन बदल सकती है। माइक्रोवेव से विकिरण उत्सर्जित होते हैं। अगर आपको असामान्य धड़कन या सीने में दर्द की समस्या होने लगे तो आपको माइक्रोवेव में खाना बनाना बंद कर देना चाहिए। यह भी माइक्रोवेव का एक नकारात्मक प्रभाव है।

Health,Health tips,microwave

विशेषज्ञों का कहना है कि माइक्रोवेव में खाने गर्म करते समय प्लास्टिक के कंटेनर में सबसे खतरनाक रसायन बिस्फेनॉल ए और फथालेट होता है, जिन्हें आमतौर पर बीपीए के रूप में जाना जाता है। बीपीए हम अपने रक्त प्रवाह में प्रवेश करते हैं और बांझपन, हार्मोनल परिवर्तन, लिंग लक्षणों में परिवर्तन करते हैं। यहां तक ​​कि कैंसर जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। उनका कहना है कि परेशान करने वाली सच्चाई यह है कि खाना गर्म करने से निकलने वाली भाप रसायनों को प्लास्टिक में बहुत अच्छी तरह से आपके खाने में ट्रांस्फर करती है। जब भोजन गरम किया जाता है, तो प्लास्टिक को छूने वाले भोजन से रसायनों को बाहर निकाला जाता है। हमें जितना संभव हो सके प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और ग्लास के कंटेनरों में खाने को गर्म करना चाहिए क्योंकि ग्लास कभी प्लास्टिक के समान रसायनों को ट्रांस्फर नहीं करता है, और आपके भोजन को गर्म करने के लिए अधिक सुरक्षित है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका