न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मरण शक्ति बढाने के कुछ खास घरेलू उपाय

हम आज आप को दिमाग तेज करने के कुछ घरेलू उपाय और नुस्खे यहां बता रहे हैं। आइये अन्ते हैं उनके बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Nov 2017 1:38:05

स्मरण शक्ति बढाने के कुछ खास घरेलू उपाय

भूलने की आदत इंसान की सबसे खराब आदतों में से एक है, क्योंकि इस आदत के कारण न सिर्फ खुद वो इंसान जिसे भूलने की समस्या है, परेशान हो जाता है, बल्कि उससे जुड़े दूसरे लोग भी कई बार परेशानी में पड़ जाते हैं। आज कल की कॉम्पटीशन भरी ज़िंदगी में तनाव इतना बढ़ गया है कि छोटी छोटी बातों को भी हम भूल जाते हैं, और अगर सही समय पर वो याद न आए तो परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आप चाहे किसी भी उम्र के क्यों ना हो आज का दौर ऐसा है कि आपको मानसिक रुप से स्वस्थ होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। भूलने का मुख्य कारण एकाग्रता की कमी है।

अधिकतर समस्या रीकॉल करने में होती है, क्योंकि हमारे दिमाग को रीकॉल प्रोसेस के लिए जिन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, उनकी हमारे शरीर में कमी हो जाती है। इसलिए हम आज आप को दिमाग तेज करने के कुछ घरेलू उपाय और नुस्खे यहां बता रहे हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

increasing memory. sharp memory tips,Health tips,healthy living

* ब्राह्मी : दिमाग़ तेज करने में ब्राहमी एक उत्तम आयुर्वेदिक औषधी है। इसके सेवन से याददाश्त तेज होती है। 1/2 चम्मच ब्राहमी ले और 1 चम्मच हल्के गरम पानी में मिलाकर लेने से दिमाग़ की क्षमता बढ़ती है।

* बादाम : 9 नग बादाम रात को पानी में भिगो दें। सुबह छिलके उतारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। अब एक गिलास दूध गर्म करें और उसमें बादाम का पेस्ट घोलें। इसमें 3 चम्मच शहद भी डालें। दूध जब हल्का गर्म हो तब पिएं। यह मिश्रण पीने के बाद दो घंटे तक कुछ न खाएं।

* अखरोट
: अखरोट की बनावट बिलकुल मस्तिष्क के जैसी होती हैं, और इसमें मस्तिष्क से सम्बंधित सभी रोगों को खत्म करने की क्षमता पाई जाती हैं। रोजाना अखरोट खाना शुरू करें।

* मेहंदी : मेहंदी के पत्तों में करनोसिक तत्त्व पाया जाता है। जिससे इंसानी दिमाग की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है और इतना ही नहीं इसमें इतनी गजब की शक्ति होती है की इससे आपकी खोयी हुई याददाश्त तक वापस आ सकती है इसलिए लोग अपने दिमाग को सुकून देने के लिए और उसको ठंडा रखने के लिए अपने सर में मेहंदी लगाते हैं।

* डार्क चॉकलेट : इसे खाने से दिमाग़ी की कार्य शक्ति बढ़ती है और मेमोरी बूस्ट होती है। इसका सेवन ज़्यादा नहीं करें, क्योंकि इससे वज़न भी बढ़ता है।

* तुलसी के पत्ते : 10 तुलसी के पत्ते, 5 कालीमिर्च, 5 बादाम और थोड़ा सा शहद मिलाकर पिने से स्मरण शक्ति बढ़ती हैं। यह याददाश्त बढ़ाने का सरल उपाय हैं, आसानी से उपयोग में लाया जा सकता हैं।

* कॉफी : जो लोग सुबह कॉफी पीते हैं, वे कॉफी न पीने वालों की तुलना में अधिक फुर्ती से अपने कार्य निपटा लेते हैं। यदि आप दोपहर में भी चुस्त रहना चाहते हैं तो कॉफी का सहारा लें। शोधकर्ताओं के अनुसार, कैफीन मस्तिष्क के उन हिस्सों को क्रियाशील करता है, जहां से व्यक्ति की सक्रियता, मूड और ध्यान नियंत्रित होता है।

* शंखपुष्पि
: याददाश्त बढ़ाने के लिए शंखपुष्पी भी एक अच्छी औषधी है। रोजाना ½ चम्मच शंख पुष्पी 1 कप गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करने से दिमाग़ में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा रहता है और ब्रेन की पॉवर बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?