न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर की गर्मी दूर करने के आसान उपचार

कभी-कभी आपने महसूस किया होगा कि आपको बिना किसी कारण पसीना आ रहा है और आपका पूरा शरीर मानों तप सा रहा है। ये लक्षण शरीर की गर्मी का होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Dec 2017 3:18:26

शरीर की गर्मी दूर करने के आसान उपचार

कभी-कभी आपने महसूस किया होगा कि आपको बिना किसी कारण पसीना आ रहा है और आपका पूरा शरीर मानों तप सा रहा है। ये लक्षण शरीर की गर्मी का होता है। शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ जाने की वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती है। एक मानव शरीर का औसत तापमान लगभग 36।9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। शरीर का तापमान कई कारणों से हो सकता है, जैसे तंग कपड़े पहनना, बहुत ज्यादा कसरत, भारी दवाइयां या फिर धूप में ज्यादा वक्त बिताना आदि होता है। मौसम में बदलाव से भी शरीर का तापमान प्रभावित हो सकता है। आपने बुखार होने पर शरीर के तापमान में वृद्धि महसूस की होगी। नीचे शरीर के इस बढे हुए तापमान को कम करने के तरीके बताये गए हैं। शरीर की गर्मी दूर करने के आसान उपचार कुछ इस प्रकार हैं...

maintain body temperature,Health tips,simple health tips

* अनार का जूस :

यदि आपका शरीर बहुत ज्यादा गर्म है, खासकर गर्मियों के मौसम तो अनार का जूस आपके शारीरिक तापमान को संतुलित करने में सहायता करेगा। अनार के जूस में थोड़ा सा बादाम का तेल मिला लें और इसे रोजाना पीयें। आप महसूस करेंगे कि आपके शरीर में गर्मी कतई नहीं है। साथ ही शरीर हर समय संतुलित तापमान का एहसास करता है।

* ठंडा पानी पीयें :

शरीर की गर्मी को कम करने के लिए पानी सबसे असरदार तरीका हैहर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पियें जिससे कि शरीर की सारी गर्मी चली जाए। आपके शरीर में मौजूद ऑक्सीडेंट्स शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं। पानी शरीर की सारी गर्मी को निकालता है और आपको गर्मी में अंदर से ठंडा रखता है। पानी के छींटे निरंतर अपने चेहरे पर मारने से आपको सूरज की तेज़ किरणों से काफी राहत मिलेगी।

* खसखस का सेवन :

अच्छा आराम पाने और सामान्य शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए, सोने से पहले, रात के समय एक मुट्ठी भर के खसखस खाएं। खसखस में ओपिएट होता है और इसका बड़ी मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए और न ही बच्चों को दी जानी चाहिए।

maintain body temperature,Health tips,simple health tips

* नारियल पानी :

आपने डॉक्टरों तथा अन्य चिकित्सकों को गर्मियों के दिनों में नारियल पानी पीने के फायदे बताते हुए सुना अवश्य होगा। वे ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि नारियल पानी गर्मियों के मौसम में आपके शरीर के तापमान में गिरावट दर्ज करने में काफी कारगर साबित होता है। आप नारियल पानी की मदद से गर्मियों में पैदा होने वाली तमाम समस्याओं का सामना आसानी से कर सकते हैं।

* शहद और दूध :

यदि आप ऐसे मिश्रण की तलाश कर रहे हैं जो आपके शरीर के तापमान को सहजता से संतुलित रख सकता है तो अब आपकी तलाश खत्म हुई। ठण्डे दूध और शहद का मिश्रण ही आपकी वह तलाश है। दरअसल ठण्डा दूध और शहद में ठण्डी तासीर होती है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है और शरीर के तापमान के लिए लाभकर है।

* पुदीना :

पुदीने का इस्तेमाल बहुत से व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है और गर्मी के दिन में भी पुदीने का रस आपके शरीर को ठंडा रखता हैं। शरीर के तापमान को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए डॉक्टर भी खाने में पुदीने की पत्तियां शामिल करने की सलाह देते हैं। आप पुदीना के निरंतर इस्तेमाल से एक्ने से मुक्त और चमकदार त्वचा पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका