न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करने के आसान उपाय

पाचन शक्ति मजबूत ना होने पर पेट में गैस, क़ब्ज़,अल्सर, मोटापा, दुबलापन, बदहज़मी, पेट और लिवर की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Dec 2017 5:21:08

शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करने के आसान उपाय

यदि आप अपनी सेहत को सुधारने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी है आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाइए। आपकी सेहत तब तक नहीं सुधर सकती और आप तब तक फिट नहीं हो सकते जब तक अपकी पाचन शक्ति ठीक नहीं होगी। भले ही आप कितने पौष्टिक आहार का सेवन कर लें, यदि पेट में कब्ज रहेगा तो इसका फायदा शरीर को नहीं मिलेगा। पाचन क्रिया कमजोर हो जाने पर खाया पिया अछे से पचता नहीं और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते। खराब पाचन से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिस कारण बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। अनहेल्थी लाइफस्टाइल और खाने पीने की बुरी आदतों का बुरा प्रभाव हमारे डाइजेशन पर पड़ता है। पाचन शक्ति मजबूत ना होने पर पेट में गैस, क़ब्ज़,अल्सर, मोटापा, दुबलापन, बदहज़मी, पेट और लिवर की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है, आइए हम आपको पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं।

digestive system,Health tips,healthy living,improving digestion

* खाना सही तरीके से खाए : भोजन के बाद अपच की परेशनी से बचने के लिए खाना खाने का सही तरीका अपनाये। खाना खाने से पहले फल खाए उसके बाद जटिल भोजन करे इस तरह से आप ज्यादा खा पाएंगे और पाचन समस्याओं से बचे रहेगें।

* फास्ट फ़ूड को कहे अलविदा
: स्वाद हर कोई लेना चाहता है। इस स्वाद के चक्कर में हम लोग फास्ट फ़ूड खाने लगते है। किसी को यह कम पसंद होता है तो किसी को ज्यादा। जिसको यह ज्यादा पसंद होता है वह ख़राब पाचन तन्त्र का शिकार बन जाता है। महीने में कभी – कभी तो फ़ास्ट फ़ूड चल सकता है।

* पाचनतंत्र के लिए योग : इस बात में कोई शक नहीं कि पाचनतंत्र पर ही पूरे शरीर का स्वास्थ्य निर्भर होता है। इसलिए इसका ठीक रहना बेहद जरूरी होता है। पाचनतंत्र को मजबूत बनाने के कुछ योगासन हैं जिन्हें हर दिन नियमित रूप से करने पर पाचनतंत्र दुरुस्त बन जाता है। और कमाल की बात तो ये कि इसके लिए आपको प्रत्येक आसन के लिए मुश्किल से केवल 5 मिनट का समय निकालना होता है।

* गरम पानी पियें : पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है और यह हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि सामान्य पानी की तुलना में गरम पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए पानी को पीने से पहले हल्का गरम कीजिए। रोज 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। नींबू पानी पीने से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है।

* फाइबर से भरपूर आहार : फाइबर से भरपूर आहार जैसे साबुत अनाज, सब्जियां, फलियां और फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते है। रेशेदार खाद्य पदार्थ पचाने में आसान और कब्ज को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा, उच्च फाइबर आहार विभिन प्रकार की पाचन संबंधी समस्याएं जैसे डिवैर्टिकुलोसिस, हेमोर्रोइड्स और इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम को कम करता है। फाइबर के कुछ बेहतरीन स्रोत गेहूं की भूसी, सब्जियों, जई, नट, बीज और फलियां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों की टक्कर के बाद सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों की टक्कर के बाद सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए
यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों के बीच TCS का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा
यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों के बीच TCS का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा
महिला आरक्षण-परिसीमन बिल पर BJD ने रखीं शर्तें, नवीन पटनायक ने समर्थन से पहले उठाए बड़े सवाल
महिला आरक्षण-परिसीमन बिल पर BJD ने रखीं शर्तें, नवीन पटनायक ने समर्थन से पहले उठाए बड़े सवाल
‘अखिलेश यादव मेरे मित्र हैं, कभी-कभी मदद कर देते हैं’—लोकसभा में पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
‘अखिलेश यादव मेरे मित्र हैं, कभी-कभी मदद कर देते हैं’—लोकसभा में पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
‘जिस-जिसने इसका विरोध किया, महिलाओं ने उसे सख्त सबक सिखाया’—PM मोदी ने किस पर साधा निशाना?
‘जिस-जिसने इसका विरोध किया, महिलाओं ने उसे सख्त सबक सिखाया’—PM मोदी ने किस पर साधा निशाना?
‘षड्यंत्र हुआ तो अयोध्या जैसी हार यूपी में भी झेलनी पड़ेगी’, परिसीमन पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
‘षड्यंत्र हुआ तो अयोध्या जैसी हार यूपी में भी झेलनी पड़ेगी’, परिसीमन पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
‘ब्लैंक चेक देने को तैयार हूं, सबकी फोटो छपवा दूंगा’, महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का विपक्ष को अनोखा ऑफर
‘ब्लैंक चेक देने को तैयार हूं, सबकी फोटो छपवा दूंगा’, महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का विपक्ष को अनोखा ऑफर
खत्म हुआ 14 साल पुराना विवाद, कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा के बीच सुलह से फिर जुड़ा गोविंदा का परिवार
खत्म हुआ 14 साल पुराना विवाद, कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा के बीच सुलह से फिर जुड़ा गोविंदा का परिवार
मैं उनके सिर पर बेवजह ताज नहीं सजा सकती, राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहने पर कंगना रनौत की सफाई
मैं उनके सिर पर बेवजह ताज नहीं सजा सकती, राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहने पर कंगना रनौत की सफाई
IPL 2026 में MI को बड़ा झटका, स्पिन ऑलराउंडर बाहर; 21 साल के खिलाड़ी को मिला मौका
IPL 2026 में MI को बड़ा झटका, स्पिन ऑलराउंडर बाहर; 21 साल के खिलाड़ी को मिला मौका
13 मिनट तक ‘मौत’ के सन्नाटे में रही महिला, लौटकर बताई ऐसी कहानी कि रोंगटे खड़े हो जाएं!
13 मिनट तक ‘मौत’ के सन्नाटे में रही महिला, लौटकर बताई ऐसी कहानी कि रोंगटे खड़े हो जाएं!
चारधाम यात्रा 2026 में बड़े बदलाव: बद्रीनाथ-केदारनाथ में मोबाइल पर रोक, पूजा शुल्क में संशोधन सहित नए नियम लागू
चारधाम यात्रा 2026 में बड़े बदलाव: बद्रीनाथ-केदारनाथ में मोबाइल पर रोक, पूजा शुल्क में संशोधन सहित नए नियम लागू
नाश्ते को बनाएं खास, पके केले का मुलायम चीला ट्राई करें—रुई जैसा सॉफ्ट, झटपट सीखें आसान रेसिपी
नाश्ते को बनाएं खास, पके केले का मुलायम चीला ट्राई करें—रुई जैसा सॉफ्ट, झटपट सीखें आसान रेसिपी
तरबूज के छिलकों से तैयार करें लाजवाब चटपटी डिश, स्वाद और सेहत का शानदार मेल #Recipe
तरबूज के छिलकों से तैयार करें लाजवाब चटपटी डिश, स्वाद और सेहत का शानदार मेल #Recipe