न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में शरीर को अंदरुनी रूप से करें गरम इन चीजों के सेवन से

सर्दियों की शीत लहरों ने अब दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे ठंड तेजी से बढ़ती है वैसे-वैसे इसका असर हमारे शरीर में भी देखने को मिलता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Nov 2017 9:40:43

सर्दियों में शरीर को अंदरुनी रूप से करें गरम इन चीजों के सेवन से

सर्दियों की शीत लहरों ने अब दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे ठंड तेजी से बढ़ती है वैसे-वैसे इसका असर हमारे शरीर में भी देखने को मिलता है। इन दिनों सर्दी बुखार जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ने लगती है। कमर दर्द, पीठ का दर्द और इसके अलावा पुराने से पुराने जोड़ों के दर्द से लोग परेशान हो जाते हैं। हमें सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हम बहुत कुछ करते है। ऊनी कपड़े पहनने पड़ते है जो कि हमारे शरीर को गर्म रखते है। शरीर को गर्म रखने के लिए हम ऊनी कपड़े पहनतो है। लेकिन जरूरी है कि आपका शरीर अंदर से भी गर्म रहे। अगर हम आपसे कहें कि आपका खानपान ही आपको भीतर से गर्म रख सकता है तो शायद आप यकीन न करें लेकिन वाकई ये सच है। खाने-पीने की कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करके आप अपने शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म रख सकते हैं। आइये जानते हैं उन के बारे में।

* विटामिन डी :

सर्दियों के समय में धूप में बैठने से शरीर की सिकाई तो होती ही है, साथ ही शरीर को प्राकृतिक रूप से धूप से विटामिन डी की भरपूर खुराक मिल जाती है। जो हमारे शरीर के खून के स्तर को ठीक बनाए रखने में मदद करती है, ये हहड्डियों को भी मजबूती प्रदान करने में सहायक होती है।

* हरी मिर्च :

हरी मिर्च खाने से शरीर में गर्मी आती है। इसका तीखापन शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में सर्दिर्यों में शरीर को गर्म रखने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है।

* प्याज :

प्याज खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है और यह पसीना लाने में भी कारगर है। प्याज का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर रखने में मददगार होता है।

winter,food,Health tips,healthy living,Health

* आंवला :

सर्दियों के समय में आंवला शरीर के लिए अमृत के समान होता है। आंवला प्राकृतिक रूप से विटामिन सी और एंटी-ऑक्सिडेंट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। सर्दियों के समय में इसका उपयोग रोज करने से यह हमारी कई बीमारियों का उपचार करने में सहायक होता है।

* हल्दी :

सर्दियों के लिहाज से हल्दी एक बेमिसाल औषधि है। ठंड भगाने और आराम दिलाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं।

* लहसुन :

सर्दियों में सरसों के तेल का सेवन करने के साथ लहसुन को भी जरूर खाना चाहिए। लहसुन में ‘एलिन’ नामक फ्लेवरिंग तत्व सर्दियों में शरीर होने वाले कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।

* ड्राई फ्रूट्स :

खजूर, मुनक्का और दूसरे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करके आप खुद को इन सर्दियों में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ ही ये सेहत को बेहतर बनाने का भी अचूक उपाय है।

* सब्जियों का सेवन :

सर्दियों में कई फलों के साथ रंग-बिरंगी सब्जियों की बौछार बाजार में देखने को मिलती है। इन दिनों आपको ताजी हरी सब्जियों के साथ फलों का सेवन भी भरपूर मात्रा में करना चाहिए। अपने खाने में आप मौसमी फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें। टमाटर, गाजर, मूली, हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका