न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाती हैं मेनोपॉज से जुड़ी ये बातें

आमतौर पर 45 की उम्र के बाद ही महिलाओं में मेनोपॉज की शुरुआत होती है। हांलाकि कुछ महिलाओं को 40 की उम्र से पहले भी मेनॉपॉज हो जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 12:31:31

महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाती हैं मेनोपॉज से जुड़ी ये बातें

आमतौर पर माना जाता हैं की महिलाओं में हार्ट अटैक की समस्या कम होती हैं। लेकिन ऐसा मानना बहुत गलत हैं क्योंकि खतरा महिलाओं को भी उतना ही होता हैं। महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा मेनोपॉज से बी जुदा होता हैं। जी हाँ, आमतौर पर 45 की उम्र के बाद ही महिलाओं में मेनोपॉज की शुरुआत होती है। हांलाकि कुछ महिलाओं को 40 की उम्र से पहले भी मेनॉपॉज हो जाता है। जिन महिलाओं के साथ मेनोपॉज 40 की उम्र या इसके आस-पास ही शुरू हो जाता है, उन महिलाओँ में हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा सामान्य महिलाओं की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं में 40 की उम्र या इससे पहले मेनॉपॉज हो जाता है, आमतौर पर ये महिलाएं अपनी उम्र के 60वें दशक में कार्डियोवस्कुलर और डायबीटीज जैसी क्रॉनिक डिजीज का शिकार होती हैं। जबकि जिन महिलाओं को 50 साल की उम्र के बाद मेनोपॉज की शुरुआत होती है, उनमें 60 साल की उम्र और इसके आस-पास गंभीर बीमारियां कम ही होती हैं।

Health tips,health tips in hindi,heart attack in women,menopause

पिछले दिनों 'ह्यूमन रीप्रॉडक्शन' जर्नल में प्रकाशित डेटा के आधार पर एक्सपर्टस द्वारा यह कहा गया 20 साल तक चले एक शोध के बाद यह बात सामने आई है कि जिन महिलाओं में सामान्य प्रक्रिया के साथ सही उम्र में रजोनिवृत्ति हो जाती है, उन्हें 11 खतरनाक बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इनमें विशेषतौर पर महिलाओं में होनेवाला जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है। इसके अतिरिक्त समय पर मेनोपॉज हो जाने से महिलाओं में गठिया, हार्ट से संंबंधित बीमारियां, ऑस्टियोपोरोसिस, अस्थमा और डिप्रेशन जैसे रोग होने का खतरा भी कई गुना कम हो जाता है।

आमतौर पर यह बात कही जाती है कि विकासशील और गरीब देशों की तुलना में संपन्न और विकसित देशों की महिलाओं मेनोपॉज के बाद अपने जीवन के करीब एक तिहाई हिस्से को बहुत ही अच्छी तरह से इंजॉय करती हैं। यह बात सेहत से संबंधित स्थितियों को ध्यान में रखकर कही जाती है। हालांकि पूरे 20 साल तक चले इस शोध में सामने आया कि जिन महिलाओं में प्रीमेच्योर मेनोपॉज हो जाता है, उनमें मेनोपॉज के बाद होनेवाली दिक्कतें यानी मल्टीमोर्बिडिटी अधिक और गंभीर रूप में देखने को मिलती हैं।

हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि मल्टीमॉर्बिडिटी मिड ऐज और उम्रदराज महिलाओं में होना एक सामान्य प्रक्रिया की तरह है। लेकिन चिंता की बात यह है कि प्रीमेच्यॉर मेनॉपॉज इन महिलाओं में मल्टीमॉर्बिडिटी की समस्या को कई गुना अधिक कर देता है। इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो महिलाएं प्राकृतिक तौर पर मेनॉपॉज की स्थिति से गुजर रही हों, उन्हें भी डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी सेहत को लेकर सुझाव लेते रहना चाहिए। ऐसा करने से निकट भविष्य में किसी खतरनाक बीमारी की आशंका को दूर किया जा सकता है। साथ ही यदि किसी बीमारी को उसके प्रारंभिक लक्षणों के साथ ही पहचान लिया जाए तो उसका उपचार और निदान सरल होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी