न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपके बच्चे को तो नहीं डायबिटीज का खतरा, इन संकेतों से लगाए पता

आज इस कड़ी में हम आपको बच्चों के कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो उनमें डायबिटीज का खतरा दर्शाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 3:58:33

कहीं आपके बच्चे को तो नहीं डायबिटीज का खतरा, इन संकेतों से लगाए पता

वर्तमान समय में एक बड़ी आबादी डायबिटीज का खतरा झेल रही हैं। कई लोग मानते हैं कि डायबिटीज का खतरा उम्र के साथ आता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि बच्चों में डायबिटीज नहीं होता हैं। 1 से 5 साल के बच्‍चों में डायबिटीज का खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते सतर्क हुआ जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बच्चों के कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो उनमें डायबिटीज का खतरा दर्शाते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

बच्‍चे में थकान और चिड़चिड़ापन (Fatigue Or Moody)

जब आप अपने बच्‍चे को बिना किसी खेल-कूद और नींद पूरी होने के बावजूद भी अक्‍सर थका हुआ देखते हैं। जिसके कारण वह रोता है या उसमें चिड़चिड़ापन होता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है कि बच्‍चे का शरीर रक्‍त प्रवाह में शुगर को एनर्जी में बदलने में सक्षम नहीं होता है। बच्‍चे में अचनाक चिड़चिड़ापन और मूडी होना भी हाई ब्‍लड शुगर के संकेत हैं।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes in children,diabetes indication

नजर का कम होना (Blurred Vision)

अक्‍सर छोटे बच्‍चों में आंखों में दर्द या नजर कम होने के पीछे हम इलैक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स को एक कारण मानते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। बच्‍चे की नजर का धुंधला हाने के पीछे का कारण बच्‍चे या शिशुओं में हाई ब्‍लड शुगर हो सकता है। यह नजर कमजोर होने के साथ अन्य आंखों संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

बच्‍चे के मुंह और पेशाब से दुर्गंध आना (Bad Breath And Smelly Urin)

जी हां, यदि आपके नवजात बच्‍चे या छोटे बच्‍चे के मुंह और पेशाब से दुर्गंध आए, तो यह हाई शुगर का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है कि आपके बच्चे का शरीर चीनी को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा होता है।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes in children,diabetes indication

भूख का बढ़ना (Inhence Hunger)

क्‍या आपके बच्‍चे की भूख बढ़ रही है? क्‍या खाना खाने के कुछ ही देर बाद वह भूखा महसूस करता है? अगर हां, तो यह भी हाई शुगर यानि डायबिटीज का संकेत हो सकता है। यदि आपके बच्चे की मांसपेशियों और अंगों को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल रही होती है, तो यह अधिक भूख को ट्रिगर कर सकता है। जिसके कारण बच्‍चे का अचानक वजन भी बढ़ सकता है।

यीस्‍ट इंफेक्‍शन (Yeast Infection)

बच्‍चों में यीस्‍ट इंफेक्‍शन डायबिटीज के लक्षणों में से एक हो सकता है। लेकिन ऐसा जरूरी भी नहीं है, क्‍योंकि यह डायपर को ज्‍यादा देर रखने आदि कारणो से भी हो सकता है। मगर हां, अगर आपको ऊपर दिए संकेतों के साथ यह संकेत दिखे, तो तुरंत बच्‍चे की जांच कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स