Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं हुए इंटरनेट पर फ़ैल रहे मोटापा घटाने से जुड़े इन मिथक का शिकार

इंटरनेट पर मोटापा घटाने से जुड़े कुछ मिथक फ़ैल रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jul 2020 1:56:57

कहीं आप भी तो नहीं हुए इंटरनेट पर फ़ैल रहे मोटापा घटाने से जुड़े इन मिथक का शिकार

आज के समय में देखा जाता हैं कि जब भी व्यक्ति को किसी चीज के बारे में जानने की जरूरत होती हैं वह इंटरनेट का इस्तेमाल करता हैं। हांलाकि यह एक अच्छा तरीका हैं लेकिन यह जानना भी जरूरी हैं कि जो जानकारी आप प्राप्त कर रहे हैं वह सही हैं या नहीं। ऐसा ही कुछ होता हैं मोटापा घटाने से जुड़ी जानकारी के साथ। इंटरनेट पर मोटापा घटाने से जुड़े कुछ मिथक फ़ैल रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं मिथक से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे आपको बचकर रहना हैं।

कार्बोहाइड्रेट से बचना चाहिए

वजन घटाने के लिए आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट से बचने की सलाह दी जाती है। कार्बोहाइड्रेट संतुलित आहार का एक जरूरी हिस्सा है। यह शरीर और मस्तिष्क को एनर्जी प्रदान करता है। इसमें डायटरी फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है।
Health tips,health tips in hindi,myths related reducing obesity,information on internet कुछ फूड्स मेटाबोलिज्म बढ़ाते हैं

कहा जाता है कि मेटाबोलिज्म बढ़ने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन घटता है। इसलिए लोग ग्रीन टी और प्रोटीन से भरपूर फूड का सेवन करते हैं। दरअसल, इन चीजों से मेटाबोलिज्म सिर्फ कुछ ही घंटों तक बढ़ता है। इसके लिए पर्याप्त एनर्जी की जरूरत होती है। ऊर्जा घटने के बाद मेटाबोलिज्म दोबारा धीमा हो जाता है।

बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है

वजन घटाने के लिए लोग शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी मानते हैं। इसके लिए लोग कई तरह के जूस का सेवन करते हैं। जूस में प्रोटीन की मात्रा कम पाई जाती है। इसलिए शरीर को हार्मोन, एंजाइम बनाने और न्यूरोट्रांसमीटर के लिए मांसपेशियों को तोड़ना पड़ता है। Health tips,health tips in hindi,myths related reducing obesity,information on internet फैट हानिकारक होता है

माना जाता है कि वजन घटाने के लिए फैट से परहेज करना चाहिए। लेकिन सभी तरह के फैट हानिकारक नहीं होते हैं। मोटापे से बचने के लिए ट्रांस फैट का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्दी फैट शरीर में विटामिन-ए, डी, के और विटामिन-ई के अवशोषण में मदद करते हैं। साथ ही यह हार्मोन बनाने के लिए भी आवश्यक है। सालमन और मैकरेल मछली, अखरोट, बादाम, चिया और फ्लैक्स सीड में हेल्दी फैट पाया जाता है।

वजन घटाने में समय नहीं लगता

वजन कम करना बहुत आसान काम नहीं है। तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट के बजाय सबसे पहले लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी है। बॉडी को एडजस्ट करने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए वजन घटाने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology