Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 आदतें बना रही आपको बीमार, पनप रही हार्ट से जुड़ी समस्याएं

कुछ आदतों को बदला जाए जो धमनियों पर असर डालती हैं और आपको बीमार बनाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 11:03:29

ये 5 आदतें बना रही आपको बीमार, पनप रही हार्ट से जुड़ी समस्याएं

हमारे शरीर की संरचना के अनुसार हार्ट धमनियों के सहारे शरीर के सभी अंगों तक खून की सप्लाई करता हैं। अगर इन धमनियों में कोई दिक्कत आती हैं तो रक्त परिसंचरण तंत्र में खराबी आने लगती हैं और ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां पनपने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपनी सेहत का ख्याल रखा जाए। खासतौर से कुछ आदतों को बदला जाए जो धमनियों पर असर डालती हैं और आपको बीमार बनाती हैं। तो आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में।

खान-पान का रखें ध्यान, खाएं ये चीजें

ध्यान रखें स्वस्थ धमनियां शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं और धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए पोटैशियमयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है। आपको बता दें कि शरीर में पोटैशियम की कमी होने का सीधा असर धमनियों पर होता है और वह सिकुड़ने लगती हैं। जहां किसी व्यक्ति की धमनियां सिकुड़ी तो उसका सीधा असर रक्त प्रवाह पर होता है।
Health tips,health tips in hindi,heart disease,bad habits फाइबर युक्त खाना खाना

आपको फाइबर युक्त खाना आपके शरीर की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि आपकी लाइफ स्टाइल में फाइबर नहीं है तो आज ही इसे खाने में शामिल कीजिए। फाइबर युक्त खाना नहीं होने से आपको कब्जियत और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। फाइबर युक्त खाना खाने से धमनियों में जमा ब्लॉकेज खुलता है। बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। फाइबर के लिए आपको फलों, सब्जियों, अनाजों का सेवन करना चाहिए।

अधिक मात्रा में चीनी और नमक खाने की आदत

यदि आप अधिक मात्रा में चीनी और नमक का सेवन करते हैं तो इसे तुरंत छोड़ें। ज्यादा चीनी खाने से जहां आपको शुगर होने का खतरा होता है वहीं ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। दोनों ही बीमारियां हार्ट के लिए खतरनाक हैं। यदि आपको दिन भर में चीनी और नमक युक्त चीजें खाने की आदतें हैं तो इसे आज ही बदलिए। Health tips,health tips in hindi,heart disease,bad habits सिगरेट पीना छोड़ें

यदि आपको सिगरेट पीने की आदत है तो सबसे पहले इसे छोड़ दें। सिगरेट पीने से एक तो कैंसर होता है वहीं दूसरी ओर इसे पीने से फेफेड़ों की हालत खराब हो रही है। दरअसल, सिगरेट पीने से आपकी धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और खराब धमनियों से रक्त प्रवाह की समस्या होती है। परिणाम यह होता है कि इससे कई तरह की कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। सीधा सा अर्थ है कि परिणाम दिल के लिए अच्छा नहीं है।

शराब छोड़ें

यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं तो ऐसे शौक से अब तौबा कर लीजिए। दरअसल, शराब पीने से आपकी धमनियों को नुकसान पहुंच रहा है। शराब के सेवन से धमनियां कठोर होती हैं। कई बार तो उनमें सूजन भी आ जाती है। इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology