न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लड प्रेशर मरीजों की तबीयत दुरुस्त रखेंगे ये 4 सीजनल फ्रूट्स

ब्लड प्रेशर मरीजों को अपने आहार में कुछ सीजनल फ्रूट्स को भी शामिल करना चाहिए जो आपकी तबीयत को दुरुस्त रखेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 2:48:26

ब्लड प्रेशर मरीजों की तबीयत दुरुस्त रखेंगे ये 4 सीजनल फ्रूट्स

बरसात के बाद मॉनसून का सुहाना मौसम आता हैं लेकिन यह अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता हैं। बरसात के दिनों में लोग खानपान पर सही ध्यान नहीं देते हैं और स्वाद के चक्कर में अपने खानपान को बिगाड़ लेते हैं। सस्बे ज्यादा परेशानी इससे ब्लड प्रेशर मरीजों को होती हैं क्योंकि इसे नियंत्रित कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर मरीजों को अपने आहार में कुछ सीजनल फ्रूट्स को भी शामिल करना चाहिए जो आपकी तबीयत को दुरुस्त रखेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

आड़ू

आड़ू भी बहुत फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन इसे खरीदते समय आपको सही आड़ू की पहचान करना जरूरी है। हमेशा गहरे पीले रंग के आड़ू खरीदें क्योंकि ये अच्छी तरह पके होते हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होती है। आड़ू में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और कैरोटीन अच्छी मात्रा में होता है। आड़ू का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। आड़ू में फ्लोराइड होता है, जो दांतों के लिए अच्छा माना जाता है। आपको स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए आड़ू का सेवन जरूर करना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,blood pressure,health in monsoon

अनार

हाई ब्लड प्रेशर के रोगी अगर अनार खाएं, तो ये भी उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। सभी दूसरे फलों की तरह अनार में भी अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं। इन बीमारियों में हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और हार्ट की बीमारियां शामिल हैं। अनार में विटामिन बी और फॉलेट होता है, जो शरीर में खून बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। अनार का जूस पीने के बजाय इसके बीजों को चबाकर खाएं, तो आपको बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलता है। ये फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

चेरीज खाएं

चेरी भी बारिश के मौसम में आने वाला एक बेहद फायदेमंद फल है। चेरी में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ब्लड प्रेशर रोगियों को चेरी कई और बीमारियों से भी बचाती हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्योंकि चेरी में एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि चेरी के रेगुलर सेवन से कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण चेरी के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

Health tips,health tips in hindi,blood pressure,health in monsoon

जामुन जरूर खाएं

बारिश के मौसम में आने वाला सबसे स्पेशल फल है जामुन। गहरे नीले रंग के जामुन ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जामुन में पोटैशियम की मात्रा बहुत अच्छी होती है, इसलिए जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। बीपी के मरीजों को जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा जामुन डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है।

सेब

सेब हर मौसम में उपलब्ध होता है और सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल माना जाता है। मॉनसून सीजन में ब्लड प्रेशर रोगी सेब का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि ये भी ब्लड प्रेशर को कम करता है और आपकी फिटनेस को मेनटेन रखने में आपकी मदद करता है। सेब में फाइबर और फ्लैवोनॉइड्स की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण रोजाना एक सेब खाने से आप अपने ब्लड प्रेशर को मैनेज कर सकते हैं। सेब में मौजूद फाइबर आपके पेट की समस्याओं को भी दूर रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स