Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Summer Special : आयुर्वेद में बताए अनुसार करें फ्रूट्स सेवन के सही समय का चुनाव

आज इस कड़ी में हम आपके लिए आयुर्वेद में बताए अनुसार फ्रूट्स सेवन के सही समय से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 12:33:53

Summer Special : आयुर्वेद में बताए अनुसार करें फ्रूट्स सेवन के सही समय का चुनाव

फलों को सर्वोतम आहार माना जाता हैं, खासतौर से इन तपती गर्मियों के दिनों में। फलों का नियमित सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं और आपको डॉक्टर्स से दूर रहने में मदद करता है। गर्मियों के इन दिनों में शरीर को पोषण और पानी की कमी की भरपाई के लिए फलों की जरूरत पड़ती ही हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि फलों का सेवन सही समय पर किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए आयुर्वेद में बताए अनुसार फ्रूट्स सेवन के सही समय से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- कुछ लोगों को लगता है कि दिन का पहला आहार फल हो तो सेहत ज्यादा अच्छी रहती है। लेकिन आपको बता दें कि यह बात पूरी तरह सही नहीं है। क्योंकि ज्यादातर फल ऐसे होते हैं , जिन्हें खाली पेट खाने के बाद या तो पेट में एसिडिटी और जलन होने लगती है या फिर पेट दर्द और लूज मोशन की समस्या हो जाती है।

- नाश्ते में अगर आप दलिया, चपाती, पराठा, ओट्स या साबूदाना खिचड़ी जैसी चीजें खा रहे हैं तो इनके साथ में किसी भी फल या फलों के जूस का सेवन ना करें। क्योंकि किसी भी मील के साथ फ्रूट्स नहीं खाए जाते हैं।
Health tips,health tips in hindi,fruits time to eat,ayurveda tips,healthy diet,summer health tips - केवल आम और केला ये दो फल ही ऐसे हैं, जिन्हें आप खाने के साथ खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपके उस फूड में पराठा-चपाती से लेकर दाल-चावल तक कुछ भी हो सकता है लेकिन दूध नहीं होना चाहिए। हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि दूध के साथ फल खाना या शेक पीना सेहत को बनाता नहीं बिगाड़ता है।

- फल या फलों की चाट और जूस पीने का सबसे सही समय सुबह के नाश्ते के दो घंटे बाद होता है। यानी नाश्ते के बाद और लंच के बीच का जो समय होता है, आप उसमें आराम से फ्रूट्स और जूस ले सकते हैं।

- यदि इस समय फ्रूट्स खाना संभव ना हो तो आपको दोपहर के खाने के दो घंटे बाद और फ्रूट्स खाने चाहिए। इस समय फ्रूट्स खाने पर भी आपकी सेहत को पूरा लाभ मिलेगा। फ्रूट्स खाने के आधा से एक घंटा बाद आपकी चाय का टाइम हो जाएगा और इस टी-टाइम में आप ब्लैक टी इंजॉय कर सकते हैं।

- आमतौर पर फलों का सेवन रात के समय नहीं किया जाता है। इसका कारण होता है, फलों में पाई जाने वाली शुगर और साइट्रिक एसिड। अगर आप रात के भोजन में या भोजन के बाद फल खाते हैं तो आपको अच्छी और गहरी नींद नहीं आ पाएगी। Health tips,health tips in hindi,fruits time to eat,ayurveda tips,healthy diet,summer health tips - क्योंकि शुगर आपकी शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा देगी। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और ब्लड फ्लो अधिक होगा। ब्लड फ्लो अधिक होने से बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल हाई होगा और ऑक्सीजन अधिक होने से आप खुद को फ्रेश और ऊर्जावान महसूस करें।

- रही बात साइट्रिक रिच फ्रूट्स की यानी जो फल खट्टे होते हैं, उन्हें रात में खाने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि रात में इन फलों का सेवन आपका गला खराब कर सकता है। आपको सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है या लंग्स में दिक्कत हो सकती है। इसलिए बेहतर होता है कि खट्टे फल जैसे कि संतरा, मौसमी, कीनू आदि का सेवन आप सूरज ढलने से पहले ही कर लें।
- नाश्ते की तरह ही रात के समय कुछ कंडीशंस के साथ आप केले और पके हुए आम का सेवन कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में डिनर में आम खाना सामान्य बात है। लेकिन तब जब आप अपना डिनर रात 8 बजे से पहले ले रहे हों।

- यदि किसी का पेट खराब है, लूज मोशन की समस्या हो रही है तो आप केले का सेवन कर सकते हैं। पका केला पेट साफ करने और लूज मोशन को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए यदि आप इस स्थिति में काले नमक के साथ केला खाने के बाद हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें तो रात को केला ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology