न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉर्निंग वॉक के बाद करें इन चीजों का सेवन, शरीर में आएगी स्फूर्ति और ताजगी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें मॉर्निंग वॉक के बाद करने से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 3:40:03

मॉर्निंग वॉक के बाद करें इन चीजों का सेवन, शरीर में आएगी स्फूर्ति और ताजगी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं आपकी दिनचर्या और खानपान। इसके लिए सभी अपनी दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक को जरूर शामिल करते हैं। सुबह-सुबह की सैर मन को प्रफुल्लित करने के साथ ही मस्तिष्क को तरोताजा करने का काम करती हैं। मॉर्निंग वॉक के बाद थोड़ी थकान महसूस होती हैं लेकिन यह आपको पूरे दिन की ऊर्जा देती हैं। मॉर्निंग वॉक के बाद आप कैसा आहार करते हैं यह भी आपकी सेहत पर बहुत असर डालता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें मॉर्निंग वॉक के बाद करने से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आएगी।

सुबह की सैर के बाद खाएं दही

दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो हमारी मांसपेशियों की मजबूती के लिए काफी लाभकारी है और इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। दही वजन भी कम करता है, इसलिए रोज सुबह नाश्ते में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy life,morning walk,food after morning walk,food for enegy

नाश्ते में फ्रूट सलाद खाएं

सभी तरह के फलों में प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, इसके अलावा फलों में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। फलों में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है या दिल से संबंधित बीमारी है, उन्हें फ्रूट सलाद जरूर लेना चाहिए। इसमें सेव को जरूर शामिल करना चाहिए।

केला खाने से बढ़ेगी स्फूर्ति

कई लोगों को ऐसा लगता है कि केले में कार्बोहाइड्रेट अधिक होने की वजह से उनका वजन बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है यदि आप नाश्ते में सिर्फ दो केले भी खाते हैं, तो यह नाश्ते के लिए काफी है, क्योंकि इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा और शरीर की ताकत भी बनी रहेगी।

भिगोई हुई बादाम

रात में 4 से 5 बादाम पानी में भिगोकर रखें, इसके बाद सुबह की सैर के बाद इन भीगे हुए बादामों का सेवन छिलके सहित करें। इससे भी काफी मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति होगी और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त बादाम में विटामिन और काफी मात्रा में मिनरल्स होते हैं, जो कई प्रकार के रोगों से बचाव करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy life,morning walk,food after morning walk,food for enegy

नाश्ते में ओट्स भी फायदेमंद

ओट्स में फाइबर काफी मात्रा में होता है। ओट्स खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और यह पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी कम होता है। यह नाश्ता उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।

नाश्ते में शामिल करें अंकुरित आहार

अंकुरित आहार में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन्स और फाइबर भी होते हैं, जो नाश्ते में सबसे आवश्यक आहार है। इससे शरीर की सभी तरह से पूर्ति हो जाती है।

उबली हुईं हरी सब्जियां लाभकारी

मॉर्निंग वॉक के बाद हरी सब्जियों को उबालकर खाने से भी शरीर में ताजगी बनी रहती है, क्योंकि हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सुबह खाली पेट खाने से शरीर में जल्दी पहुंचते हैं। इससे शरीर का फैट भी नहीं बढ़ता है और मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग