न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UTI की समस्या के कारण और इसके बचाव

UTI यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जो आजकल 50% से भी अधिक महिलाओ को रहती है। UTI क्या होता और क्यों होता इससे कैसे बचा जा सकता है

Posts by : Megha | Updated on: Sat, 05 Aug 2017 1:02:25

UTI की समस्या के कारण और इसके बचाव

UTI यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जो आजकल 50% से भी अधिक महिलाओ को रहती है। UTI क्या होता और क्यों होता इससे कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में हर महिला को पता होना बहुत ही जरूरी है। यूरिन इन्फेक्शन बाथरूम से सम्बन्धित होती है, जब कीटाणु बाथरूम से शरीर के अंगो में चले जाते है तो वहां संक्रमण हो जाता है और इसी वजह से बाथरूम में दर्द, जलन, कमर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो जाती है। यह समस्या बढ़ कर किडनी, मूत्राशय और मूत्रनली को प्रभावित करती है। इसका तुरंत उपचार ले लेना चाहिए अन्यथा इन्फेक्शन किडनी तक फैल जाने से समस्या गंभीर हो सकती है। एक बार यह समस्या ठीक हो भी जाये तो दुबारा होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे में दवाइयों को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। यहाँ आज हम इसी समस्या के बारे बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में...

healthy benefits in hindi,symptoms and treatment of urine infection

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण

- पेशाब करते समय जलन या दर्द होना।

- बार बार तेज पेशाब आने जैसा महसूस होता है, लेकिन मुश्किल से थोड़ी सी पेशाब आती है ।

- नलों में, पीछे पीठ में या पेट के साइड में दर्द होना।

- गंदला सा, गहरे रंग का, गुलाबी से रंग का, या अजीब से गंध वाला पेशाब होना।

- थकान और कमजोरी महसूस होना।

- उलटी होना, जी घबराना।

- बुखार या कंपकंपी ( जब इन्फेक्शन किडनी तक पहुँच जाता है ) होना।

healthy benefits in hindi,symptoms and treatment of urine infection

यूरिन इन्फेक्शन के कारण

- यूरिन इन्फेक्शन होने का मुख्य कारण E,COLI बेक्टीरिया जो की आंतो में पाया जाता है। ये बेक्टीरिया गुदा द्वार से निकल कर मूत्रमार्ग, मूत्राशय या किडनी में फ़ैल सकते है।

- यौन सम्बन्ध के माध्यम से से भी मूत्रनली में संक्रमण पैदा हो सकता है क्योकि इस समय सफाई का ध्यान नहीं रखना इसका बहुत बड़ा कारण होता है।

- महिलाओं द्वारा फेमिली प्लानिंग के उद्देश्य से योनि में लगाए जाने वाले डायाफ्राम के कारण यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है।

- डायबिटीज, मोटापा या अनुवांशिकता भी यूरिन में इन्फेक्शन होने का कारण हो सकते है।

- गर्भावस्था में प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के बढ़ने के कारण मूत्राशय और मूत्र नली में संकुचन की क्षमता कम हो जाती है। इस वजह से मूत्राशय के सही प्रकार से काम न कर पाने के कारण यूरिन इन्फेक्शन हो जाता है।

- मेनोपॉज के समय एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने के कारण योनि में इन्फेक्शन बचाने वाले लाभदायक बेक्टिरिया की कमी हो जाती है। इस वजह से यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

- पुरुषों में डायबिटीज या प्रोस्टेट के बढ़ने के कारण यूरिन में इन्फेक्शन हो सकता है।

- बच्चों में कब्ज का बना रहना तथा मूत्राशय व मूत्रनली का सही प्रकार से काम नहीं कर पाना यूरिन इन्फेक्शन का कारण हो सकता है।

-पेशाब निकलने के लिए लंबे समय तक कैथिटर लगाए जाने से भी यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है।

healthy benefits in hindi,symptoms and treatment of urine infection

यूरिन इन्फेक्शन से बचाव के उपाय

# पानी ज्यादा पिए

यूरिन इन्फेक्शन को दूर करने के लिए सबसे उत्तम उपाय है पानी का उपयोग ज्यादा मात्रा में करना। दिन में अगर आप 2-4 गिलास ही पानी पीते है तो इस आदत को सुधारे और दिन कम से कम 10-15 गिलास पानी पीने की आदत डाले। कम पानी पीने से भी यूरिन इन्फेक्शन की सम्भावना बढ़ जाती है।

# गरम पानी से सेक करे

अगर सुजन आ रही है तो इसके लिए गर्म पानी से सेक करे। इससे सूजन और दर्द में राहत मिलेगी। करीब 10-15 मिनट तक गर्म पानी से सेक करे, यह सेक हमे आराम का अहसास कराएगा।


# अदरक का सेवन

इस समस्या को दूर करने के लिए अदरक का अधिक सेवन करे। इसका सेवन करना बेक्टीरिया का नाश और सुजन को कम करता है। इसके रस का सेवन सुबह के समय करे जो की बहुत ही फायदेमंद होता है।

# मुली का सेवन

इस समस्या से राहत दिलाने में मुली का सेवन करना बहुत ही श्रेष्ट होता है। मुली को अक्स्कर इसका रस निकाल ले फिर इसमें जीरा मिलाकर इसका सेवन सुबह और शाम दोनों ही समय करे।

# निम्बू का सेवन


यूरिन इन्फेक्शन में निम्बू का सेवन करना इस बेक्टीरिया को खत्म करने में बहुत ही सहायक है। निम्बू का सेवन आप किसी भी समय पर कर सकते है और यह बहुत ही फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?