Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Summer Special : गर्मियों में इम्यूनिटी का सस्ता साधन हैं गन्ने का जूस, जानें इसके फायदे

आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 3:17:37

Summer Special : गर्मियों में इम्यूनिटी का सस्ता साधन हैं गन्ने का जूस, जानें इसके फायदे

गर्मियों के इस मौसम में अपनी सेहत की देखभाल करना बहुत जरूरी होता हैं और इसके लिए सबसे जरूरी होता हैं अच्छा खानपान। गर्मियों के मौसम में लोग अच्छा भोजन करते हैं और लिक्विड डाइट लेते हैं ताकि शरीर में पानी की कोई कमी ना हो। हांलाकि कई लोग केवल यह सोचकर खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं कि यह महंगा पड़ेगा। ऐसे में आप गन्ने के जूस की मदद ले सकते हैं जो कि सस्ता होने के साथ ही बहुत गुणकारी साबित होता हैं। आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

घटता है मोटापा

फाइबर जैसे पोषक तत्व से भरपूर गन्ना हमारे शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है। दरअसल फाइबर को पचाने में थोड़ा समय लगता है, जिस कारण आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती। यही वजह है कि आप कम खाते हैं और इस तरह शरीर में फैट को कंट्रोल करने में आपको मदद मिलती है।
Health tips,health tips in hindi,immunity in summer,sugarcane juice,summer special इम्यून सिस्टम होता है दुरुस्त

गन्ने के रस में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोजाना गन्ने का रस पीएं।

मुंह से आने वाली बदबू होती है दूर

गन्ने के रस में मिनरल्स भी पाए जाते हैं जिनमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। गन्ने में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टेरियल्स दांतों में सड़न और सांस की बदबू से लड़ते हैं और उन्हें रोकने का काम करते हैं। अगर आप गन्ने को चबाते हैं तो इससे मुंह में लार अच्छी मात्रा में बनती है। मुंह की लार गन्ने में मौजूद कैल्शियम के साथ कुछ एंजमाइम्स को बनाने का काम करती है, जिससे दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। Health tips,health tips in hindi,immunity in summer,sugarcane juice,summer special गर्मी से कब्‍ज होने पर मिलती है राहत

गर्मी में अक्सर तला-भुना खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है और कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक, गन्ने का रस लैक्सटेटिव और क्षारीय गुणों से भरपूर होता है, जिसके कारण मल त्याग, पेट में जलन से राहत मिलती है। इतना ही नहीं रोजाना गन्ने का रस पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। गन्ने में पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।

शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है गन्ने का रस

गर्मियों में अक्सर लोग जल्दी थक जाते हैं और इस समस्या को दूर करने के लिए एनर्जी ड्रिंक का सहारा लेते हैं लेकिन गन्ने का रस थकान दूर कर देता है और शरीर को फिर से एनर्जी देने का काम करता है। गन्ने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो किसी भी थके हुए व्यक्ति में ऊर्जा के स्तर को फिर से बढ़ाने का काम करते हैं। गन्ने के रस के नियमित सेवन से व्यक्ति की थकान दूर होती है साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology