न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्ट अटैक आने से पहले मिलते है ये संकेत, रहे सचेत

आइये जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 May 2018 6:46:21

हार्ट अटैक आने से पहले मिलते है ये संकेत, रहे सचेत

हार्ट अटैक को वृद्ध और अमीरों की बीमारी माना जाता हैं क्योंकि ज्यादातर हार्ट अटैक की शिकायत इसी वर्ग को होती हैं। लेकिन वर्तमान समय की खराब जीवनशैली और खानपान के चलते हार्ट अटैक की यह बीमारी हर किसी व्यक्ति को अपना शिकार बनाने लगी हैं। कहा जाता है कि हार्ट अटैक अचानक से किसी व्यक्ति को आता है जिसके बारे में कोई जान नहीं पाता। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि हार्ट अटैक आने से पहले उसके संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको हार्ट अटैक आने से पहले के वो संकेत बताने जा रहे हैं ताकि आप इनको जान सकें और कभी ऐसी समस्या का सामना हो तो आप पहले से सतर्क हो सकें। तो आइये जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में।

* कमज़ोरी महसूस होना

अगर आपको कमज़ोरी लग रही है, जबड़े में दर्द हो रहा है, काफी पसीना आता है या उल्टी सी लगती है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां संकीर्ण हो रही हैं और पूरे शरीर में रक्त सही तरह से नहीं पहुँच पा रहा है।

* अनिद्रा

दिल का दौरा पड़ने का सबसे अहम लक्षण है नींद की कमी। कई लोग जो अनिद्रा के शिकार होते हैं वह डिप्रेशन और घबराहट से भी गुज़रते हैं। घबराहट से उच्च रक्तचाप होता है जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। शोध से पता चलता है कि डिप्रेशन और दिल के दौरे में सीधा सम्बन्ध है।

signs of heart attack,heart attack,Health tips

* छाती पर दबाव

आपको कई बार छाती पर दबाव महसूस होगा, इसे एनजाइना भी कहते हैं। जब आपके दिल को ज़्यादा ऑक्सीजन वाला खून नहीं मिलता, छाती में दर्द उत्पन्न हो सकता है। कई लोग इसे अपच का कारण मानते हैं, पर अगर यह दबाव लगातार बना रहता है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है।

* चक्कर और ठन्डे पसीने का आना

रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं होने से सही मात्रा में खून दिमाग तक नहीं पहुंचता है और इसके कारण आपको चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको ठन्डे पसीने आ रहे हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें।

* सांस लेने में दिक्कत

दिल के अलावा रक्त प्रवाह में कमी होने से जो दूसरा अंग सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है वह है फेफड़ा। फेफड़े में खून की कमी से आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप सही तरीके से सांस नहीं लेते हैं तो आपके दिमाग में कम ऑक्सीजन पहुंचता है। इससे भी सांस लेने में दिक्कत आ सकती है।

* फ्लू के लक्षण

अगर आपको दिल का दौरा पड़ने वाला होता है तो आपको फ्लू जैसे लक्षण भी दिखते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षण हैं- थकावट, छाती में दर्द और बुखार। यह 2 से 10 दिनों तक रह सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?