Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रोजन फूड्स की आज के समय में है ज्यादा डिमांड, लेकिन इनका सेवन सेहत के लिए होता है हानिकारक

फ्रोजन फूड्स में सोडियम की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। जिसके चलते शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।तो चलिए आज हम आपको फ्रोजन फूड्स से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 11:08:04

 फ्रोजन फूड्स की आज के समय में  है ज्यादा डिमांड, लेकिन इनका सेवन सेहत के लिए होता है हानिकारक

वर्तमान समय में लोगों के पास समय कम और काम ज्यादा है। समय की कमी के चलते लोग अपने खानपान पर भी सही से ध्यान नहीं दे पाते हैं। लोग अपने जीवन में इतना ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें सही से खाना बनाने के लिए समय भी नहीं मिल जाता है और इसलिए फ्रोजेन फ़ूड का सेवन बहुत चल रहा है। फ्रेश खाने की तुलना में फ्रोजन फूड्स को सेहतमंद नहीं माना जाता है। इन फूड्स को लंबे समय फ्रेश रखने के लिए इनमें हाइड्रोजेनेटेड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें हानिकारक ट्रांस फैट होते हैं। इसके अलावा इनमें स्टार्च और ग्लूकोज से बने कॉर्न सिरप जैसे प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है। फ्रोजन फूड्स में सोडियम की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। जिसके चलते शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको फ्रोजन फूड्स से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं।
side effects of eating frozen food,eating frozen food,harmful effects of frozen food,healthy living,Health tips ट्यूमर और कैंसर

फ्रोजन सब्जियों को ताजा रखने के लिए कुछ ऐसे केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिन्हें 'एंटी माइक्रोबिएंस' कहा जाता है। इनसे सेंसिटिव लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। अगर लगातार लंबे समय तक फ्रोजन चीजों का सेवन किया जाए तो इनकी वजह से ट्यूमर या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

डायबिटीज

फ्रोजन फूड्स को फ्रेश दिखाने के लिए इसमें स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्टार्च फूड को दिखने में फ्रेश बनाता है, साथ-साथ स्वाद भी बढ़ता है। इन फूड्स को पचाने के लिए हमारा शरीर फूड में मौजूद इन स्टार्ट को शुगर में बदलता है। ऐसे में शरीर में शुगर बढ़ने से डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। इसके साथ ही यह स्टार्च शरीर के टिश्यूज को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
side effects of eating frozen food,eating frozen food,harmful effects of frozen food,healthy living,Health tips वजन

फ्रोजन फूड्स के सेवन से वजन बढ़ सकता है। क्योंकि फ्रोजन फूड में फैट बहुत ज्यादा पाया जाता है। फैट में कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन की तुलना में दोगुनी मात्रा में कैलोरी होती है। फ्रोजन फूड को पोषक से भरपूर बताकर इसका प्रचार किया जाता है लेकिन सच ये है कि ये बॉडी के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं।

हाई ब्लडप्रेशर

फ्रोजन चीजों खास तौर पर चिकन नगेट्स, पिज्जा, कबाब, आलू टिक्की और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने के लिए उनमें मोनो-सोडियम ग्लूटामेट और सोडियम बाइकार्बोनेट जैसे तत्व मिलाए जाते हैं। ऐसी चीजों के सेवन से लोगों का ब्लडप्रेशर बढ़ता है। side effects of eating frozen food,eating frozen food,harmful effects of frozen food,healthy living,Health tips खाने की पौष्टिकता कम करे

फ्रोजन सब्जियों में केमिकल्स की वजह से लगभग 50 फीसदी पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। खासतौर इन सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन बी और सी तो पूरी तरह सब्जियों में नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही इन सब्जियों के स्वाद में भी काफी ज्यादा अंतर हो जाता है।

हार्ट

हार्ट के मरीजों के लिए खरतनाक हो सकता है। फ्रोजन फूड्स में मौजूद ट्रांस फैट्स क्लॉज्ड धमनियों की समस्या बढ़ाते हैं। ट्रांस फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। जो हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology