न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फल के सेवन से हो सकतें है ये नुकसान, जानिए

केला खाने के बहुत से लाभ होते हैं, जिनके बारे में आपने सुना या पढ़ा हो होगा। केला विटामिन, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फल है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Nov 2017 3:14:09

इस फल के सेवन से हो सकतें है ये नुकसान, जानिए

केला खाने के बहुत से लाभ होते हैं, जिनके बारे में आपने सुना या पढ़ा हो होगा। केला विटामिन, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन 'ए' और विटामिन 'बी' पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। हालांकि केले के लाभों की सूची बहुत लंबी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अनेक साइड इफेक्ट भी है। आपको जानकर हैरानी जरूर होगी, लेकिन केले के कुछ नुकसान भी हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में।

* वजन बढ़ना :

हालांकि केले में आपके पसंदीदा चिप्स के एक पैकेट या कुकीज के एक बॉक्स की तुलना में कम कैलोरी होती है। लेकिन फिर भी एक केले में आमतौर पर 100 से 120 कैलोरी होती है। जिससे आपका वजन जल्द ही बढ़ने लगता है।

* दांतों का गिरना :

चीनी, चाकलेट या मिठाई का अधिक सेवन ही दांतों को क्षति नहीं पहुंचाता, बल्कि केला भी दांत टूटने के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्टार्च मुंह में धीरे-धीरे से घुलते हैं जबकि शक्कर तेजी से घुल जाती है। इसके अलावा केला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जब हम इसका सेवन करते हैं। तब इसके कण दांतों में फंस कर बैक्टीरिया को आकर्षित करके अधिक कैविटी का कारण बनते हैं।

banana,side effects of banana,Health tips,healthy living

* हाइपरकेलेमिया (Hyperkalemia) की संभावना :

हाइपरकेलेमिया एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति है, जो बहुत अधिक पोटेशियम के सेवन से होती है। इसमें पल्स अनियमित, मतली और दिल की धड़कन की दर में देरी जैसे लक्षण देखने को मिलते है। इस तरह से केले के अधिक सेवन से आप इस समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं क्योंकि केला पोटेशियम का समृद्ध स्रोत है। और शायद ही केले तुलना में किसी अन्य खाद्य पदार्थ में इतना पोटेशियम हो।

* पेट दर्द :

केला खाने के नुकसान में एक नुकसान यह है कि केला मतली के साथ-साथ कई प्रकार की गास्ट्रोइंटेस्टिनल समस्याओं का कारण भी होता है। कुछ लोग जब केले का सेवन करते हैं तब उन्हें तुरंत ही उल्टी या दस्त का अनुभव होने लगता है। कुछ लोगों को इसका सेवन करने से पेट दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है।

* सिरदर्द :

अधिक केले खाने से सिरदर्द की समस्या को भी बढ़ावा मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में मौजूद कुछ अमीनो एसिड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने के लिए जाने जाते है। और रक्त वाहिकाओं के चौड़ा होने से सिर में दर्द होने लगता है। अतिपक्व केला खाने से यह विशेष रूप से समस्याग्रस्त हो सकता है।

* गुर्दे पर अधिक प्रभाव :

यदि आपके गुर्दे सही से काम न कर रहे, हो तो आपको केले का सेवन न्यूनतम मात्रा में करना चाहिए। केले में अधिक पोटेशियम होने कारण आपके गुर्दे में अधिक प्रभाव पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश