न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पर काम कर रहीं साइंटिस्ट की चेतावनी, कहा - शायद कभी न मिले वैक्सीन

हर साल एचआईवी (HIV) से औसतन 8 लाख लोग मर रहे हैं, लेकिन आज तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। इसी तरह शायद कोरोना की वैक्सीन भी कभी ना मिल पाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 7:42:06

कोरोना पर काम कर रहीं साइंटिस्ट की चेतावनी, कहा  - शायद कभी न मिले वैक्सीन

हर साल एचआईवी (HIV) से औसतन 8 लाख लोग मर रहे हैं, लेकिन आज तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। इसी तरह शायद कोरोना की वैक्सीन भी कभी ना मिल पाए। इस बात का जिक्र कोरोना वायरस की वैक्सीन तलाश रही टीम का नेतृत्व कर रहीं प्रमुख साइंटिस्ट जेन हाल्टन ने किया है। जेन हाल्टन ने यह चेतावनी इसलिए दी है ताकि कोरोना के खिलाफ तमाम देश सिर्फ वैक्सीन की उम्मीद में ना बैठे रहें। बल्कि कोरोना को हराने के लिए प्लान B पर भी काम किया जाए। दुनियाभर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। The Australian अखबार से बातचीत में साइंटिस्ट जेन हाल्टन कहती हैं कि स्वास्थ्य अधिकारियों को प्लान B पर तेजी से काम करने की जरूरत है। क्योंकि हो सकता है हम कोरोना की वैक्सीन ना तलाश पाएं। हालांकि, दुनिया के कई हेल्थ एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि 2021 तक कोरोना वैक्सीन तैयार करने में दुनिया को सफलता मिल सकती है।

scientist,search,coronavirus,cure,warns,vaccine,health news

लेकिन जेन हाल्टन कहती हैं कि इतने कम समय में कोरोना की वैक्सीन तैयार करना अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा है कि अवास्तविक उम्मीदें दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि COVID-19 के अलावा अन्य कोरोना वायरस की वैक्सीन भी अब तक नहीं बनी है। वहीं, एचआईवी से सिर्फ 2008 में दुनिया में 7.7 लाख लोगों की मौत हो गई। बीते 40 साल में 3 करोड़ 20 लाख लोग एचआईवी से जान गंवा चुके हैं। लेकिन वैज्ञानिकों को आज तक एचआईवी की वैक्सीन नहीं मिली है।

आपको बता दे, जेन हाल्टन कोरोना वैक्सीन की खोज के लिए काम कर रही अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं। इस टीम को बिल गेट्स की ओर फंड मिला है। जेन ऑस्ट्रेलिया की सबसे अनुभवी महामारी एक्सपर्ट के तौर पर भी जानी जाती हैं। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के एग्जेक्यूटिव बोर्ड में भी रह चुकी हैं और वर्ल्ड हेल्थ असेंबली की प्रेसिडेंट के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

scientist,search,coronavirus,cure,warns,vaccine,health news

आपको बता दे, अमेरिका, चीन सहित कई देशों में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल इंसानों पर शुरू हो रहा है। लेकिन जेन हाल्टन की चेतावनी फिलहाल उम्मीदों को कम करने वाली है। हालांकि, उनका कहना है कि वे सतर्क करना चाहती हैं कि लोग वैकल्पिक प्लान पर काम शुरू करें।

बता दे, कोरोना वायरस से आज पूरी दुनिया में 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और तकरीबन 1 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां संक्रमितों लोगों की गिनती 8,000 से ज्यादा हो गई है वहीं 255 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर