देश-दुनिया में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं और इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है ताकि सेहत पर बुरा असर ना पड़े। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहते हुए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत बनी रहती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें कोरोना काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
- गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। गर्भवती महिलाओं को इस समय घर पर ही रहना चाहिए। गर्भवती महिलाएं घर से बाहर तब ही जाएं जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
![गर्भवती महिलाएं कोरोना काल में इस तरह रखें अपना ध्यान, रहेंगी स्वस्थ और सुरक्षित Health tips,health tips in hindi,pregnant women care,corona safety,coronavirus]()
- घर में अगर कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो उस व्यक्ति से उचित दूरी बना कर रखें। बाहर से आए व्यक्ति को सबसे पहले स्नान करने के लिए बोलें।
- गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। घर में बाहर से कुछ भी सामान आए तो सबसे पहले उस सामान को अच्छे से सेनिटाइज कर लें।
- गर्भवती महिलाओं को गर्म पानी से गरारा करना चाहिए। इसके साथ गर्भवती महिलाओं को विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम की गोलियों का सेवन भी करना चाहिए। विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम की गोलियों का सेवन करने से पहले अपने डॅाक्टर से अवश्य सलाह लें।
![गर्भवती महिलाएं कोरोना काल में इस तरह रखें अपना ध्यान, रहेंगी स्वस्थ और सुरक्षित Health tips,health tips in hindi,pregnant women care,corona safety,coronavirus]()
- गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। समय पर भोजन करने की आदत डालें। गर्भवती महिलाएं अपने डॅाक्टर से डाइट प्लान भी ले सकती हैं।
- कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं के लिए पार्क में जाना सुरक्षित नहीं है। इस समय गर्भवती महिलाओं को बालकनी या टैरेस पर ही घूमना चाहिए।
- इस समय बहुत से अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा है। गर्भवती महिलाओं को इन अस्पतालों में नहीं जाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को रेगुलर चेकअप के लिए डॅाक्टर के पास जाना पड़ता है। इस समय उन्हीं अस्पतालों में जाएं जहां कोरोना के मरीजों का इलाज न चल रहा हो। डॅाक्टर से मिलने से पहले अपॉइनमेंट ले लें।