न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने कही आयुष मंत्रालय की सलाह मानने की बात, जानें इम्युनिटी बढ़ाने के टिप्स

पीएम मोदी द्वारा लोगों को आयुष मंत्रालय की सलाह मानने की बात कही गई हैं जिससे इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 10:26:38

पीएम मोदी ने कही आयुष मंत्रालय की सलाह मानने की बात, जानें इम्युनिटी बढ़ाने के टिप्स

कोरोनावायरस के बढ़ते कदम को रोकने के लिए लॉकडाउन की समय अवधि को बढ़ाया गया हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को संबोधित किया गया हैं और इससे सावधान रहने की अपील की गई हैं। पीएम मोदी द्वारा लोगों को आयुष मंत्रालय की सलाह मानने की बात कही गई हैं जिससे इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकें। आज हम आपको आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- पानी को हल्का गर्म करके पिएं। जहां तक संभव हो दिन में कई बार गर्म पानी पिएं।

- घर पर रहने के दौरान भी शरीर हेल्दी रहे इसके लिए रोजाना 30 मिनट तक योग करें।

- रोजाना के खाने में हल्दी, धनिया, जीरा, लहसुन जैसे मसालों का जरूर इस्तेमाल करें।

- रोजाना सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद एक चम्मच च्यवनप्राश जरूर खाएं। मंत्रालय द्वारा परिवार के हर सदस्य को रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश खाने की सलाह दी गई है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है वो शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें।

Health tips,health tips in hindi,ayush ministry,immune system,pm modi

- दिन में कम से कम एक या दो बार हर्बल चाय / काढ़ा पिएं। काढ़ा बनाने के लिए तुलसी के पत्तों, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक को पानी में अच्छे से उबाल लें। जब ये सब पानी में अच्छे से उबल जाए तो इसमें नींबू का रस और दो चम्मच शहद को मिक्स करके पिएं।

- दिन में एक या 2 बार हल्दी वाला दूध अवश्य पिएं। एक गिलास दूध को हल्का गर्म करें और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।

- रोज सुबह और शाम नाक के दोनों छिद्रों में तिल का तेल या नारियल का तेल या घी लगाएं। नाक में तेल या घी डालते वक्त ध्यान रहे इसकी मात्रा बहुत ज्यादा न हो।

- ऑयल पुलिंग थेरेपी : एक बड़ी चम्मच तिल का तेल या नारियल का तेल मुंह में लें। 2 से 3 मिनट तेल को मुंह में रखने के बाद इसे थूक दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला करें। दिन में 1 या 2 बार ऑयल पुलिंग थेरेपी को फॉलो किया जा सकता है।

- कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान ही कई शहरों के मौसम में बदलाव हुआ है। ऐसे में जिन लोगों को कफ या गले में खराश की समस्या हो रही है वो इसे ठीक करने के लिए दिन में 3 बार स्टीम लें। पानी में पुदीने की पत्ती और अजवाइन को गर्म करके स्टीम लिया जा सकता है।

- गुड़ या शहद के साथ लौंग का पाउडर मिलाकर इसे दिन में 2 से 3 बार खाएं। जिन लोगों को सूखा कफ या गले में खराश ज्यादा दिनों तक रहती है तो वो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी