न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर सर्दियों में नहाने से चुरातें है मन तो ऐसा करना हो सकता है ख़तरनाक

कभी-कभी नियमित दिनचर्या से हटके यह भी होता है कि आप न नहाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं, नहीं नहाने के इन नुकसान के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Nov 2017 6:08:24

अगर सर्दियों में नहाने से चुरातें है मन तो ऐसा करना हो सकता है ख़तरनाक

बहुत कम लोग होंगे जो गर्मियों नहीं नहाते। गर्मियों में शरीर के बढ़ते तापमान, पसीने और खूजली आने की वजह जो लोग नहीं नहाने चाहते उन्हें भी नहाने पर मजबूर होना पड़ता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो गर्मियों के मौसम में दो बार नहाना पसंद करते हैं। लेकिन जैसे सर्दियां आती है कुछ लोग दिन में दो बार तो क्या हफ्ते में एक बार भी नहाना पसंद नहीं करते। ऐसे मौसम में लोग दिन के सभी जरूरी काम करेंगे लेकिन नहाना पसंद नहीं करेंगे। नहाना सिर्फ त्वचा की सफाई का एक तरीका ही नहीं, बल्कि तरोताजा होने और स्वस्थ बने रहने का भी एक बेहतरीन तरीका है। हालांकि कभी-कभी नियमित दिनचर्या से हटके यह भी होता है कि आप न नहाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं, नहीं नहाने के इन नुकसान के बारे में।

winters,bathing in winters,Health tips,healthy living,Health

# शरीर की गन्दगी : न नहाने का पहला और सबसे प्रत्यक्ष नुकसान यह है कि आपके शरीर की सफाई नहीं हो पाती। रोजाना आप प्रदूषण और गंदगी के बीच से गुजरते हैं, जो आपके शरीर पर धूल और गंदगी की एक परत बना देती है। रोजाना सफाई न होने पर बैक्टीरिया पैदा होते हैं।

# बैक्टीरिया बढाए : सीधे शब्दों में कहें, अच्छे बैक्टीरिया हमारे शरीर के बुरे बैक्टीरिया को दूर करते हैं। लेकिन अच्छे बैक्टीरिया को साबुन और शॉवर की मदद की जरूरत होती है। जब आप शॉवर छोड़ देते हैं तो पसीना ना आने के बावजूद आपको गंदे हो सकते हैं। पूरा दिन चीजों को छूने से खराब बैक्टीरिया को पनपने की जगह मिल जाती है।

# रक्तसंचार बढ़ाये : आपको मालूम नहीं हैं लेकिन यदि आप नहाते नहीं हो तो इसका असर आपके रक्त संचार पर पड़ सकता है। क्योंकि पानी एक ऐसी चीज है जिसकी वजह से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा इससे रक्तचाप कम रहता है और ह्र्दय की कार्यप्रणाली भी दुरुस्त रहती है।

# इम्यून सिस्टम को करें कमजोर : बहुत से लोगों का मानना है कि सर्दियों में नहाने से हम बीमार हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है, यदि आप बीमार हैं तो उस समय में न नहाने का फैसला सही है, लेकिन ना नहाने को अपनी आदत बना लेना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार अगर आप शॉवर नहीं करते तो सुनिश्चित करें कि आपकी बगल, कमर और त्वचा को अन्य तरीकों से साफ करें, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते तो इससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिलता है।

# शरीर में दुर्गन्ध : न नहाने से ठंड के दिनों में शायद पसीना निकलना कम हो जाए लेकिन शरीर से दुर्गन्ध आना बंद नहीं होगी। इसलिए रोजाना नहाकर खुद को तरोताजा और स्वस्थ बनाए रखना जरूरी है।

# थकान दिलाये : न नहाने के नुकसान सबसे ज्यादा तब पड़ता है जब आप थके रहते हैं। आप यदि नहीं नहाते हैं तो और ज्यादा थका हुआ महसूस करेंगे। इससे आपके मांसपेशियों पर तनाव बढ़ेगा। आपके अंदर एनर्जी और फैक्सबिलिटी का आभाव दिखेगा।

# तनाव का शिकार : यदि आप पहले से ही तनाव के शिकार हैं और ऊपर से आपने नहाना भी छोड़ दिया है, तो ये तनाव आपके लिए घातक हो सकता है। क्योंकि जब आप नहाते हो तो आप अपने शरीर को पूरी तरह से रिलेक्स होने का मौका देते हो। आपका शरीर न केवल थकावट से दूर रहता है बल्कि तनाव से भी दूर रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश