किसी भी गर्भवती महिला की ख्वाहिश होती है कि उसकी नार्मल डिलीवरी हो और बच्चा स्वस्थ पैदा हो। नार्मल डिलीवरी को बेहतर माना जाता हैं जिसके चलते आगे आने वाली कई परेशानियों से बचा जा सकता हैं और वहीँ सिजेरियन डिलीवरी में महिलाओं को विभिन्न स्वस्थ समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इसी के साथ ही कई लोगों के मन में एक भ्रांति हैं कि ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने के बाद नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो सकती है जबकि ऐसा नहीं हैं। हाल में ही एक शोध में यह बात सामने आई है कि पहली बार सिजेरियन तरीके से बच्चा पैदा करने के बाद भी 90 फीसदी महिलाएं दूसरी बार सामान्य प्रसव से बच्चा पैदा कर सकती हैं। एक हालिया शोध में ये खुलासा किया गया है। ये शोध जर्नल बीएमसी प्रेगनेंसी एंड चाइल्डबर्थ में प्रकाशित किया गया है।
![शोध में हुआ खुलासा, ऑपरेशन के बाद भी संभव है नॉर्मल डिलीवरी Health tips,health tips in hindi,health research,normal delivery,caesarean delivery]()
जब सिजेरियन और सामान्य प्रसव से जुड़े नुकसान और फायदों के बारे में गर्भवती महिलाओं को बताया गया तब उन्होंने एक बार सिजेरियन प्रसव होने के बावजूद दूसरी बार सामान्य प्रसव के विकल्प का चयन किया। जापान के टोयोटा मेमोरियल हॉस्पिटल के शोधकर्ता डॉक्टर कानमे उनो ने कहा, दुनियाभर में आधे से ज्यादा लोग पिछली सिजेरियन डिलीवरी के कारण दूसरी बार भी सिजेरियन डिलीवरी कराने का निर्णय लेते हैं।
पहली बार सिजेरियन करवाने के बाद सामान्य प्रसव कराने को डॉक्टर सुरक्षित मानते हैं, लेकिन फिर भी दुनियाभर में महिलाएं दूसरी बार भी सिजेरियन प्रसव कराती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाओं को दोनों तरीके से प्रसव कराने के नुकसान और फायदे के बारे में पता नहीं होता।