न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या शराब के सेवन से नहीं होगा कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

ऐसी ही एक अफवाह हैं कि शराब के सेवन से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 6:23:22

क्या शराब के सेवन से नहीं होगा कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से तो सभी वाकिफ हैं कि किस तरह यह अपना प्रभाव फैला रहा हैं। सभी के द्वारा इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। लेकिन इसी के साथ ही सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाह भी फैल रही हैं। ऐसी ही एक अफवाह हैं कि शराब के सेवन से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता हैं। जबकि ऐसा नहीं है और इससे आपकी सेहत को नुकसान ही होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अर्धसत्य है। सच्चाई यह है कि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए सेनिटाइजर या हैंड रब में 60 से 70 फीसदी तक अल्कोहल होता है। इनसे हाथ धुलने पर अनेक प्रकार के कीटाणु और संक्रामक जीवों से रक्षा हो जाती है। लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत है कि शराब के सेवन से कोरोना के वायरस से निबटा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना सांस के संक्रमण से जुड़ी बीमारी है। कोराना का वायरस सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर उसमें संक्रमण पैदा कर रहा है। संक्रमित हाथों को चेहरे तक लाने से इसीलिए रोका जा रहा है क्योंकि इससे वायरस नाक के संपर्क में आ जाता है और यह सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर लोगों को बीमार कर देता है। अगर कोई व्यक्ति सांस की बजाय मुंह से सांस लेता है तो यह संक्रमण मुंह के माध्यम से भी हो सकता है।

कोरोना श्वांस से संबंधित बीमारी है, इसलिए यह गलतफहमी भी दूर हो जानी चाहिए कि कोई पदार्थ खा लेने से कोरोना हो सकता है। इसमें मांसाहार भी शामिल है। कुछ जगहों पर संक्रमण से बचने के लिए लोगों के मांसाहार छोड़ने, मुर्गे-मुर्गियों को भारी संख्या में मारने की खबरें भी सामने आई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की अफवाहों से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और व्यक्ति अपनी मनचाही चीज खा सकता है। शराब का सेवन सीधे लीवर को प्रभावित करता है। लेकिन इस वायरस के लीवर को संक्रमित न करने के कारण शराब का सेवन वायरस से निबटने में मदद नहीं करेगा, उलटे यह लीवर को बीमार बना सकता है।

कोरोना वायरस से निबटने के लिए कई जगहों पर प्रयोग किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई सीधी काट नहीं मिल सकी है। यही कारण है कि संक्रमण से बचाव ही कोरोना से बचने का सही रास्ता हो सकता है। इसके लिए जितना संभव हो, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की कोशिश की जानी चाहिए। समय-समय पर सेनिटाइजर, हैंड रब या साबुन से हाथ अच्छी तरह रगड़कर 20 सेकंड तक धुलते रहना चाहिए। घर से बाहर जाने पर वापस आने के बाद हाथों को अवश्य धुलें। हाथ मिलाने, गले मिलने की बजाय दूर से ही बात करना बेहतर है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग यानी लगभग तीन फीट की दूरी से ही किसी से बात करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी