न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में गर्भवती महिलाऐं बरतें ये 5 सावधानियां

हम गर्भवती महिलाओं को ध्यान में रखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस मौसम में स्वस्थ भी रहें और इस मौसम का मजा ले सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Aug 2018 2:08:05

बारिश के दिनों में गर्भवती महिलाऐं बरतें ये 5 सावधानियां

गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश की बूँदें सभी को पसंद आती हैं। लेकिन ये बारिश की बूँदें अपने साथ कई प्रकार के संक्रमण और बीमारियां लेकर आती हैं, जो कि बेहद खतरनाक हो सकता हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं क्योंकि इस मौसम में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरा बढ़ा जाता है। इसलिए आज हम गर्भवती महिलाओं को ध्यान में रखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस मौसम में स्वस्थ भी रहें और इस मौसम का मजा ले सकें।

* स्वच्छ भोजन करें

लेप्टोस्पाइरोसिस एक ऐसा रोग है जो बैक्टीरिया से फैलता है और सामान्य दिनो की अपेक्षा इस रोग के होने की संभावना बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा होती है। तभी इसका सबसे ज्यादा संक्रमण फैलता है। यह रोग ऐसा है जो खुद ही कई और रोगों को पैदा करने का कारण भी हो सकता है। लेप्टोस्पाइरोसिस, एक जीवाणु के द्वारा पनपता है जो इंसान या जानवर किसी के भी द्वारा गर्भवती महिला के गर्भ तक पहुंच सकता है। लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमण गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जानलेवा भी हो सकता है। संक्रमित भोजन, पानी या त्वचा के संपर्क से भी यह बीमारी फैलती है। इसलिए गर्भवती को स्वच्छ भोजन और पानी पीना चाहिए।

* पानी की पर्याप्त मात्रा

मानसून में आमतौर पर पानी का सेवन कम हो जाता है। पानी से बचने से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। इसलिए गर्भवती को खुद को डिहाइड्रेशन से बचाना के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा साफ व कीटाणु मुक्त पानी पीयें।

pregnant women,pregnancy tips,monsoon tips,Health tips,quick health tips,Health

* जंक फूड से बचें

वैसे तो जंक फूड गर्भवती शरीर के लिए किसी भी मौसम में अच्छा नहीं होता, लेकिन मानसून में गर्भवती की पाचन क्रिया धीमी होने के कारण यह शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। कमजोर पाचन होने पर भारी भोजन करने से पचाने में कठिनाई होती है और जंक फूड खाने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती को हानिकारक (जंक) खाद्य और पैकेजिंग वाले खाने से दूर रहना चाहिए, खासतौर पर मानसून के दौरान।

* विटामिन सी का सेवन

गर्भवती को मानूसन में उन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनमें प्रचूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जैसे मौसमी, नींबू, संतरा, टमाटर, आंवला। विटामिन सी गर्भवती की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो मानसून में बहुत जरूरी है। इसके अलावा यह शिशु की मांसपेशियों व कोशिकाओं के विकास में मदद करता है।

* स्वच्छता का खयाल रखें

नहाने के बाद अपने बदन को अच्छे से सुखाएं। नंगे पैर घर से बाहर न निकलें, भले ही यह घर का आंगन या लॉन ही क्यों न हो। लॉन में बरसात के गंदे पानी से आपको इंफेक्शन हो सकता है। इसके साथ ही पैर में कुछ चुभ भी सकता है। अपने हाथ-पैरों को गुनगुने पानी में साबुन से धोते रहें। खासतौर पर बाहर से घर लौटने पर। बरसात में इस्तेमाल करने वाले अपने सामान, छाता, रेनकोट, जुराबें, जूते और कपड़ों आदि की सफाई पर भी पूरा ध्यान दें। इनमें कीटाणु रहने पर आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म