न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे की चर्बी कम करने के शानदार उपाय

फूले हुए गाल आपके चेहरे की सुन्दरता में कमी ला देते हैं और आपकी उम्र ज्यादा दिखने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Dec 2017 10:42:35

चेहरे की चर्बी कम करने के शानदार उपाय

चेहरे की सुन्दरता और सही आकार किसी भी व्यक्ति का फर्स्ट इम्प्रेशन ज़माने का अच्छा तरीका होता हैं। लेकिन कभी फूले हुए गाल आपके चेहरे की सुन्दरता में कमी ला देते हैं और आपकी उम्र ज्यादा दिखने लगती हैं। ख़ासतौर पर यह लड़कियों में देखा जाता है कि उनका चेहरा ज्यादा मोटा न दिखे इसके लिए वे कई उपाय करती हैं। कई लोग इसके लिए दवाइयों का सेवन करते है जो स्वास्थ्य के नजरिये से उचित नहीं हैं। आप इसके लिए कुछ एक्सरसाइज़ करके भी चेहरे की फेट को कम कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ एक्सरसाइज़ जो फूले हुए चेहरे की चर्बी को करें कम। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।

* फेशियल योगा :

हम सब योगा से होने वाले स्वास्थ लाभ से वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योगा चेहरे की चर्बी को कम करने में भी मददगार हैं। तस्वीर में दिए गए योगा को रुटीन में लाने से आपको चेहरे में बदलाव दिखेगा।

* होठों से व्यायाम :

इसे करने के लिए अपनी गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ लीजिए, फिर अपने नीचे वाले होंठ से ऊपर वाले होंठ को छूने का प्रयास कीजिए। कुछ देर इसी अवस्था में रुककर सामान्य स्थिति में आयें। यह इस क्रिया का एक चक्र हुआ। इस व्यायाम को 10 बार दोहरायें। इससे गालों और ठोढ़ी की अतिरिक्त चर्बी कम होगी।

* लिप्स पुल :

ये बहुत असरसदार फेशियल एक्सरसाइज़ है, जिसे नियमित रूप से करने से आपका चेहरा अपनी उम्र से काफी कम लगने लगता है। इससे आपको हाई-चीकबोन्स और बढ़िया जॉ लाइन बनाने में मदद मिलती है। इसे भी चिन लिफ्ट की तरह ही, बैठकर या खड़े होकर दोनों पोज़िशन में कर सकते हैं। इसे करने के लिए नीचे का होंठ जितना हो सके ऊपर उठाएं, इसके लिए निचले जॉ को बाहर निकालें। इस दौरान आपको चिन मसल्स और जॉ लाइन में खिंचाव महसूस होना चाहिए। 10-15 सेकेंड के लिए 10 बार इस एक्सरसाइज़ को करें।

loose fat,face fat,thin cheeks,Health,Health tips

* च्विंगम :

आपने अक्सर सेलेब्रिटी और बॉलीवुड़ सितारों को च्विंगम चबाते देखा होगा… ऐसा करने से आपकी चीकबोन्स कम होती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि च्वींगम में शुगर कम हो ताकि आप कैवेटी का शिकार ना हो।

* जीभ बाहर निकालकर :

अपने मुंह को जितना हो सके खोलिये, अब जीभ को बाहर निकालकर कुछ सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। इस व्यायाम को 10 बार कीजिए। इससे जबड़े मजबूत होते हैं और यह गले की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है साथ ही चेहरे को पतला करने में मदद करता है।

* फिश फेस :

ये बहुत आसान एक्सरसाइज़ है जिसे आप टीवी देखते हुए, अपने पसंदीदा गाने सुनते हुए या फिर डेस्क पर अपना काम करते हुए भी कर सकते हैं। ये गालों की मसल्स को टोन करती हैं, यानी आपके गालों पर जमा फैट कम करके उन्हें पतला करती है। इसके लिए अपने गाल और होंठ अंदर की तरफ खींचें, कोशिश करें कि हंसी न आए। 5 सेकेंड के लिए रूकें। ऐसा 10 बार करें। आपको इसे करते हुए गाल और जॉ पर कुछ जलन सी भी महसूस होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?