न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैली फैट भी होता हैं कई तरह का, जानें इसे कम करने के उपाय

बैली फैट के भी कई प्रकार हैं जिसे जानकर ही उसके अनुरूप उपाय कर इसे कम किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Jul 2020 5:59:29

बैली फैट भी होता हैं कई तरह का, जानें इसे कम करने के उपाय

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि व्यक्ति अपने मोटापे को लेकर बहुत परेशान हैं। लॉकडाउन के बाद से तो यह हालत और खराब हो चुकी हैं। ऐसे में शरीर में जमा चर्बी जिसे बैली फैट के नाम से जाना जाता है कि वजह से बीमारियां होने का डर भी बना रहता हैं। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं कि इस बैली फैट को कम किया जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैली फैट के भी कई प्रकार हैं जिसे जानकर ही उसके अनुरूप उपाय कर इसे कम किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पोस्टपार्टम बैली

अक्सर डिलिवरी के बाद बॉडी के निचले भाग पर बहुत सी महिलाओं को अत्याधिक फैट जमा होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कैसे करें कम?

इसतरह का फैट को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा बॉडी मसाज के जरिए भी इसे कम किया जा सकता है। मगर इन दोनों कामों को उतना ही करें जितना आपकी बॉडी सहन कर सकें। असल में बच्चे की डिलिवरी के बाद मां का शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। ऐेसे में उसे अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। साथ ही जिन महिलाओं की डिलिवरी ऑपरेशन के द्वारा हुई हो उन्हें किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,bell fat,types of bell fat,bell fat remedies

अल्कोहल बैली

जैसे कि नाम से पता चल रहा है कि इस तरह के बैली फैट उन लोगों को होता है जो भारी मात्रा में अल्कोहल का सेवन करते है। असल में, वायन, शराब, बियर आदि ड्रिंक्स में भारी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसके अत्याधिक सेवन से पाचन तंत्र कमजोर होने के साथ यह शरीर के निचले भाग में प्रभाव डालता है। इसके कारण शरीर में मोटापा आने लगता है। साथ ही इसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, जिससे दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है।

कैसे करें कम?

इसके लिए अल्कोहल का सेवन बंद कर डाइट में हरी सब्जियां और ताजे फलों को शामिल करें। साथ ही रोजाना पेल्विक एरिया से जुड़ी एक्सरसाइज करें।

हार्मोनल बैली

आज के समय में बहुत सी महिलाएं पीसीओडी की परेशानी से जुझ रही हैं। ऐसी स्थिति में शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजिस होेते हैं। इस बदलाव के कारण ही कई हार्मोन्स बढ़ या कम हो जाते हैं। ऐसे में कई लोगों को पेट पर चर्बी जमा होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कैसे करें कम?

ऐसे में अपने हार्मोनल लेवल को सही करने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव लाने की जरूरत होती है। इसके लिए आप डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह लेकर उनसे अपनी हैल्थ के मुताबिक डाइट चार्ट बनवा सकते हैं। ऐसे में इस डाइट चार्ट को फॉलो कर आप जल्दी ही इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,bell fat,types of bell fat,bell fat remedies

ब्लोटेड बैली

पाचन संबंधित मुश्किलें आने पर पेट फूलने लगता है। इसी को ब्लोटेड बेली कहते है।

कैसे करें कम?

इस तरह के फैट को कम करने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स यानि दही, मिसो सूप, ब्रोेकली, खट्टी गोभी, पनीर आदि का सेवन करें। साथ ही रोजाना 7-8 गिलास पानी पीएं। आप इसे रोजाना सुबह रनिंग या कार्डियो एक्सरसाइज करके भी कम कर सकते है। इससे शरीर पर जमा फैट कम होने के साथ एनर्जी लेवल बूस्ट होने में मदद मिलेगी।

स्ट्रेस बैली

ज्यादा चिंता व टेंशन लेने से भी बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं। उनकी इस आदत के कारण बैली फैट तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा पूरी नींद न लेना भी बैली फैट को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में शरीर की कोई शेप न बनने पर बेडोल और बुरा दिखाई देने लगता है।

कैसे करें कम?

इसके कम करने के लिए चिंता करने से बचें। साथ ही 7-8 घंटों की पूरी नींद लें। इसके अलावा डाइट में कैफिन, जंक फूड, मसालेदान भोजन, नमक का प्रयोग कम करें। साथ ही रोजाना सुबह खुली हवा में बैठ कर योगा, मेडिटेशन, एक्सरसाइज करें। इसके साथ आप सैर, कार्डियो और एरोबिक स्टाइल की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे आपका बैली फैट कम होने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स