न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफ़ान खान : ब्रेन ट्यूमर, प्रकार और लक्षण

ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में होने वाली असामान्य कोशिकाओं का एक संग्रह है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 5:56:43

इरफ़ान खान : ब्रेन ट्यूमर, प्रकार और लक्षण

बीते कुछ द‍िनों से बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की बीमारी की खबर से सबको परेशान कर रखा था। इरफान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट कर बताया था कि वो किसी गंभीर बीमारी से जूंझ रहे हैं। ये बीमारी बहुत ही कम लोगों को होती है। अपनी बीमारी को लेकर इरफान खान ने खुलासा कर द‍िया है। इरफान खान को ब्रेन ट्यूमर है। इसके इलाज के ल‍िए इरफान खान व‍िदेश जाएंगे। वही आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे है कि आखिर ब्रेन ट्यूमर क्या होता है और उसके क्या लक्षण होतें है

ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में होने वाली असामान्य कोशिकाओं का एक संग्रह है। आपके मस्तिष्क को आवरण में रखने वाली खोपड़ी (Skull) बेहद ही कठोर होती है। इस तरह से इस सीमित स्थान के भीतर कोई भी असामान्य कोशकीय विकास समस्याएं पैदा कर सकता है। ब्रेन ट्यूमर कैंसरयुक्त (घातक) या गैर-कैंसरयुक्त (सामान्य) हो सकता है। जब सौम्य या घातक ट्यूमर बढ़ते हैं, तो इससे खोपड़ी के अंदर दबाव बढ़ सकता है। यह स्थिति मस्तिष्क को क्षति पहुंचाता है और यह जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।

ब्रेन ट्यूमर को प्राथमिक या माध्यमिक श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। प्राथमिक ब्रेन ट्यूमर आपके मस्तिष्क में उत्पन्न होता है। कई प्राथमिक ब्रेन ट्यूमर सौम्य (सामान्य) होते हैं। वहीं माध्यमिक ब्रेन ट्यूमर, जिसे मेटास्टैटिक मस्तिष्क ट्यूमर (Metastatic Brain Tumor) के रूप में भी जाना जाता है, यह तब होता है जब कैंसर की कोशिकाएं आपके मस्तिष्क में फेफड़ों या स्तन जैसे किसी अन्य प्रभावित अंग से फैल जाती है।

रेन ट्यूमर के दो मुख्य प्रकार हैं

# बिना कैंसरयुक्त ब्रेन ट्यूमर (Non-cancerous brain tumours)- यह धीरे-धीरे बढ़ता है और इलाज के बाद इसके दोबारा होने की संभावनाएं कम होती है। (और पढ़ें - ब्रेन कैंसर का इलाज)

# कैंसरयुक्त ब्रेन ट्यूमर (Cancerous brain tumours)- यह मस्तिष्क में प्राथमिक ट्यूमर के रूप में शुरू होता हैं और धीरे-धीरे मस्तिष्क के अन्य भागों में (माध्यमिक ट्यूमर) फैल जाता है। उपचार के बाद भी इसके दोबारा होने की संभावनाएं रहती हैं।

irrfan khan,brain tumor,brain tumor types,brain tumor symptoms,Health,Health tips

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

ब्रेन ट्यूमर के संकेतों और लक्षणों में भिन्नता होती है। यह ब्रेन ट्यूमर के आकार, स्थान और बढ़ने की दर पर निर्भर करता है। कई बार बिना किसी लक्षण के भी व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर की समस्या हो सकती है।

ब्रेन ट्यूमर में निम्न तरह के सामान्य संकेत व लक्षण शामिल होते हैं-

# बार-बार सिरदर्द होना,
# सिरदर्द का धीरे-धीरे गंभीर होते जाना,
# बिना किसी कारण के उल्टी और मतली आना,
# देखने में धुंधलापन,
# दो चीजें दिखाई देना,
# दूर की नजर का खराब होना,
# हाथ व पैर के संचालन व संवेदनशीलता को महसूस न कर पाना,
# शरीर के संतुलन में कठिनाई होना,
# प्रति दिन होने वाली परेशानियों के कारण को न समझ पाना,
# व्यवहार में परिवर्तन आना,
# सुनने में दिक्कत होना,
# थकान आना,
# सुस्ती आना,
# कुछ समय के लिए चीजों को भूल जाना,
# बोलने या समझने में कठिनाई,
# नींद न आना,
# दैनिक गतिविधियों व उनको करने की क्षमता में बदलाव आना इत्यादि।

ब्रेन ट्यूमर में कुछ विशिष्ट लक्षण भी देखें जाते हैं, जिनमें निम्न शामिल है-

# ट्यूमर के पास दबाव व सिरदर्द,
# दैनिक गतिविधियों को करने में कठिनाई,
# देखने में आंशिक या पूर्णरूप से समस्या आना,
# बोलने, सुनने, याददाश्त व भावनात्मक स्थिति में परिवर्तन आना, जैसे- गुस्सा आना और शब्दों को समझने में समस्या होना,
# किसी चीज को पकड़ने में परेशानी होना, शरीर के एक हिस्से की तरफ के हाथ व पैर में कमजोरी आना,
# ऊपर की ओर देखने में मुश्किल होना,
# स्तनपान में मुश्किल व महिलाओं के मासिक धर्म की अवधि में बदलाव,
# निगलने में कठिनाई, चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी आना इत्यादि।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका