Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेस्ट इन्फेक्शन का सही इलाज हैं संभव, जानें कारण, उपचार और बचाव के तरीके

चेस्‍ट इंफेक्‍शन से जुड़ी सही जानकारी पाकर आप खुद को स्वस्थ बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 May 2020 12:46:58

चेस्ट इन्फेक्शन का सही इलाज हैं संभव, जानें कारण, उपचार और बचाव के तरीके

अक्सर देखा जाता हैं कि शरीर की सही सफाई ना रख पाने की वजह से इन्फेक्शन का डर हमेशा बना रहता हैं। आजकल चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या ज्यादा पनप रही हैं जिसमे शरीर से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। चेस्‍ट इंफेक्‍शन के दौरान पीला या हरे रंग का बलगम आना, सांस फूलना, सीने में दिक्‍कत महसूस होना, सूखी या बलगम वाली खांसी, घरघराहट, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान आदि इसके लक्षण हैं। ऐसे में इससे जुड़ी सही जानकारी पाकर आप खुद को स्वस्थ बना सकते हैं।
Health tips,health tips in hindi,chest infection,health information चेस्‍ट इंफेक्‍शन के कारण

- बैक्‍टीरियल या वायरल इंफेक्‍शन के कारण चेस्‍ट इंफेक्‍शन हो सकता है। संक्रमण के प्रकार पर ही इसका कारण निर्भर करता है। उदाहरण के लिए ब्रोंकाइटिस वायरस की वजह से होता है जबकि निमोनिया के अधिकतर मामलों में बैक्‍टीरिया कारण होता है।
- चेस्‍ट इंफेक्‍शन से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति के खांसने या छींकने पर निकली संक्रमित बूंदों के संपर्क में आने पर आप भी इस संक्रमण से ग्रस्‍त हो सकते हैं।
- इसके अलावा वायरस या बैक्‍टीरिया से संक्रमण जगहों पर जाने के बाद मुंह या चेहरे को छूने पर संक्रमण फैल सकता है। बुजुर्ग व्‍यक्‍ति, गर्भवती महिला, शिशु या बच्‍चों, सिगरेट पीने वालों या किसी गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति जैसे कि क्रोनिक ओब्‍स्‍ट्रक्टिव पल्‍ममोनरी डिस्‍ऑर्डर, अस्‍थमा या डायबिटीज के मरीजों में चेस्‍ट इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है। Health tips,health tips in hindi,chest infection,health information चेस्‍ट इंफेक्‍शन के घरेलू उपाय

- बलगम को ढीला कर उस शरीर से बाहर निकालने के लिए कफ-निस्‍सारक दवाएं ली जा सकती हैं।
- शरीर को हाइड्रेट रखने और बलगम को ढीला कर बाहर निकालने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी और पेय पदार्थ पिएं।
- सीधा लेटने से बचें। ऐसा करने से बलगम छाती में जमा हो सकता है। पीठ को तकिए का सहारा देकर सिर को थोड़ा ऊपर उठाकर लेटें।
- खांसी से राहत पाने के लिए ह्यूमिडिफायर या इनहेल स्‍टीम वेपर का इस्‍तेमाल करें।
- अगर बहुत ज्‍यादा खांसी की वजह से गले में खराश हो गई है तो गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पिएं।
- धूम्रपान न करें और ऐसा करने वाले लोगों से भी दूर रहें।
- खांसी को दबाने वाली दवाओं का सेवन न करें। दरअसल, खांसने से फेफड़ों से बलगम बाहर निकल पाता है और अगर आप खांसी ही रोक देंगें तो इससे बलगम जमा होने लगेगा।

बचाव के तरीके

- हाथों को साफ रखें, खासतौर पर खाने से पहले और चेहरे या मुंह को छूने से पहले।
- संतुलित आहार लें। इससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है और आपको संक्रमण का खतरा कम रहता है।
- धूम्रपान करने से बचें और शराब का सेवन भी कम करें।
- अगर आपको चेस्‍ट इंफेक्‍शन हो गया है तो खांसते या छींकते समय रूमाल से मुंह को जरूर ढकें।
- अधिकतर मामलों में चेस्‍ट इंफेक्‍शन के लक्षण 7 से 10 दिनों के अंदर चले जाते हैं। हालांकि, खांसी तीन हफ्ते तक रह सकती है। अगर आपको लक्षणों में सुधार नहीं दिख रहा है या आपकी स्थिति और ज्‍यादा गंभीर हो रही है तो डॉक्‍टर को जरूर दिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology