आज 20 मार्च हैं जो कि हर साल वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन का उद्देश्य हैं कि अपने शरीर के सभी अंगों के साथ मुंह के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता हैं। देखा जाता हैं कि कई लोग केवल दो समय ब्रश करना ही इसकी अच्छी देखभाल का तरीका मानते हैं जिसके चलते उन्हें मुंह से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मुंह से जुड़ी परेशानियों के घरेलू उपाय लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
- गाय के दूध से बने दही में पका केला मिलाकर खाने से छाले ठीक होते हैं।
- मुलहठी या छोटी इलायची चबाने से मुख की दुर्गंघ दूर होती है।
- खाने का सोडा और हल्दी मिलाकर मंजन करने से भी दांतों का हिलना बंद हो जाता है।
- तिल के तेल को मुहं में 10-15 मिनट तक रखकर गरारे करने से पायरिया रोग दूर होता है और हिल रहे दांत भी मजबूत हो जाते हैं।
![World Oral Health Day: घरेलू उपायों से होगा मुंह से जुड़ी हर परेशानी का इलाज Health tips,health tips in hindi,home remedies,problem related to mouth,world oral health day]()
- अदरक और नमक पीसकर अच्छी तरह मिला लें। इसे मसूड़ों पर धीरे-धीरे मलने से लाभ होता है।
- हींग को पानी में उबाल कर उस पानी से कुल्ले करने और दांत के पोले भाग में हींग भरने से दांत के कीड़े मर जाते हैं।
- मसूड़ों पर फिटकरी का चूर्ण मलने से मसूड़ों के विकार दूर होते हैं।
- अरंडी के तेल में कपूर मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम मसूड़ों पर मलें।
- ताज़े पानी में नींबू का रस पर्याप्त मात्रा में डालकर गरारे करने से मसू़ड़ों की सूजन व दुर्गंध दूर होती है।
- हल्दी की गांठ भूनकर दांत में दबाने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है।
- अजवायन को भूनकर पीस लें। इसमें दो-तीन बूंद राई का तेल मिलाकर हल्का-हल्का मसूड़ों पर मलें। इससे दांतों के अन्य रोग भी दूर हो जाते हैं।