न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा के जलने पर तुरंत प्रभाव से करें ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ ऐसे उपाय जो त्वचा के जलने पर आपकी त्वचा को आराम दे। तो आइये जानते हैं क्या करें त्वचा के जलने पर।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Mar 2018 11:52:49

त्वचा के जलने पर तुरंत प्रभाव से करें ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

एक गृहणी को दैनिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। जिनमें से कुछ समस्याएँ तो ऐसी हैं जो कि आये दिन होती रहती हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं रसोई में काम करते समय कहीं से जल जाने की। यह समस्या एक गृहणी के लिए बहुत आम समस्या हैं। काम करते समय गृहणी का हाथ गरम बर्तनों के कारण जल जाता हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ ऐसे उपाय जो त्वचा के जलने पर आपकी त्वचा को आराम दे। तो आइये जानते हैं क्या करें त्वचा के जलने पर।

* ठंडा पानी : जब भी किसी कारण से त्वचा जल जाए, तो तुरंत उस पर ठंडा पानी डालें, ताकि फफोले ना पड़ सकें। इसके बाद भी आप जले हुए स्थान पर ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर लपेट दें, ताकि यह खतरा और भी कम हो जाए।

* एलोवेरा : जलने पर एलोवेरा काफी फायदा पहुंचाता है। प्राथमिक उपचार के तौर पर इसके गूदे का प्रयोग जले हुए स्थान पर किया जा सकता है। इसेक बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पानी या दूध से घाव को धोने के बाद एलोवेरा को जले हुए स्थान पर लगाएं।

* टमाटर : इसमें मौजूद तत्व जले हुए स्थान को आराम देने में मदद करते है। यदि आप भी छोटे मोटे कारण से जल गए है तो जले हुए भाग पर टमाटर की एक स्लाइस को काटकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। टमाटर के सूखने तक उसे घाव पर लगाते रहे। आपका घाव कुछ ही दिनों में सामान्य हो जायेगा। इससे घाव में होने वाले दर्द में भी कमी आएगी।

skin burn,home remedies,home remedies for skin burn,Health tips,healthy living

* अंडा : जब स्किन जल जाती है, तो उसमें तेज़ी से जलन होने लगती है। इसी जलन को मिटाने के लिए अंडे का स़फेद भाग लगाएं और उसे कुछ देर तक सूखने दें। दर्द दूर करने और दाग़ न पड़ने के लिए इसे कई बार लगाना पड़ सकता है।

* कच्चा आलू : कच्चे आलू में विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स और आयरन जैसे गुण पाये जाते है जो त्वचा के किसी भी तरह के निशानों को कम करने में मदद करते है। आलू को 2 भागों में काटकर 1 भाग को जलने की जगह पर रखें। आलू से जलन कम होती है और त्वचा शांत हो जाती है। कच्चा आलू जलन को शांत कर उसमें फोला पड़ने से रोकता है। जलने के तुरंत बाद ही यह उपाय करें।

* टी बैग : टी बैग का उपयोग कर जलन को शांत किया जा सकता है। चाय में या कहे तो टी बैग में टैनिक एसिड होता है जो कि बर्न्स की गर्मी को दूर कर सकता है। यह एक प्रकार का टैनिक आम्ल होता है जो जलन की गर्मी को तुंरत ही ठंडा कर जलन को ठीक करता है। इसके लिये आप 2 बैग को एक कटोरी ठंडे पानी में मिलाकर कुछ देर रखें रहने दें।

* बेकिंग सोडा : त्वचा के जलने पर बेकिंग सोडा का भी बहुत प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से जलने पर होने वाले दर्द में राहत मिलती है और उसमे फफोले नहीं पड़ते। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर उसे घाव पर लगाएं। आराम मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?