Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूखी खांसी से रहते है अक्सर परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपचार, जल्द दिखने लगेगा फायदा

हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप इस सूखी खांसी से निजात पा सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Sep 2018 5:31:29

सूखी खांसी से रहते है अक्सर परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपचार, जल्द दिखने लगेगा फायदा

मानसून के दिनों में मौसम के बदलने की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएँ होने लगती हैं, जिसमें से एक हैं सूखी खांसी। इस खांसी में बहुत कम या बिल्कुल भी बलगम नहीं आता हैं, जिसकी वजह से गले में खराश के साथ जलन पैदा होने लग जाती हैं। अगर इसे सही समय पर रोका नहीं जाता हैं तो यह कई बड़ी बीमारियों की उपज का कारण भी बन सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप इस सूखी खांसी से निजात पा सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* शहद

खांसी की दवाओं की तरह ही शहद भी खांसी को कम करने में काफी असरदार होता है। सूखी खांसी के लिए शहद एक बहुत ही प्रभावी घरेलू इलाज है। शहद, अदरक का रस और अनार का रस बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर इस मिश्रण को दिन में 2 या 3 बार सेवन करें।

* अदरक

अदरक का इस्तेमाल वर्षों से खांसी को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। अदरक सूखी खांसी के लिए भी प्रभावी है। सबसे पहले अदरक को छोटे टुकड़े में काट लें। अब थोड़ा सा कूच दें। फिर एक कप पानी में एक चम्मच अदरक की यह स्लाइस डालें और इसे उबाल लें। आप इसे दिन में दो से तीन बार पिएं। यह सूखी खांसी के लिए सिरप का काम करता है।
dry cough,dry cough remedies,home remedies,Health tips,simple health tips * स्टीम इनहेलेशन

सूखी खांसी के लिए स्टीम लेना भी बहुत लाभदायक है। भाप को इनहेल करना आपके श्वसन पथ में सूजन को कम करने में मदद करता है और इससे सूखी खांसी के इलाज में मदद मिलती है। आप एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव को बढ़ाने के लिए गर्म पानी में अपनी पसंद का कोई भी एक एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर इनहेल करें। लाभ होगा।

* मुलेठी

मुलेठी गुणकारी औषधि है, जो बलगम को कम करने और पतला करने के दौरान वायुमार्गों को शांत करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में दो चम्मच मुलेठी की जड़ को शामिल करें। फिर इसे 10 मिनट के लिए गर्म करें। आप दिन में इस चाय को दो बार पिएं, आपको खांसी से काफी राहत मिलेगी।

* सेब का सिरका

सेब के सिरके को हर दिन पीने से पाचन बेहतर होता है। इसके लिए आप हल्के गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका डालें। उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे दिन में तीन-चार दिनों तक दो बार पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology