आज के समय में व्यक्ति सबसे ज्यादा परेशान अपनी बिमारियों की वजह से रहता हैं और उनका इलाज करने के उपाय ढूंढता रहता हैं। ऐसी ही एक समस्या है पेशाब के साथ खून आने की जो व्यक्ति की चिंता का विषय बनती हैं। जी हाँ, खून आने के कारण व्यक्ति चिंता से ग्रसित हो जाता है और उसके मन में कई गलत ख्याल आने लग जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए है। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में...
* 1 ग्राम भुनी हुई फिटकरी को सुबह और शाम पानी के साथ लेने से पेशाब मे खून आना बंद हो जाता है।
* सात बूँद बड़ का दूध शक्कर के साथ देने से पेशाब तथा गुदा द्वारा होने वाले रक्तस्राव में लाभ होता है।
* अडूसी के पत्तों का 1 तोला (लगभग 12 ग्राम) रस रोज सुबह पीने से अथवा केले के फूल का 2 से 10 मि.ली. रस 10 से 50 मि.ली. दही के साथ खाने से रक्तस्राव में लाभ होता है।
![पेशाब के साथ खून का आना बना चिंता का कारण, ये घरेलू उपाय देंगे आपको आराम blood in urine,home remedies to get rid of blood in urine,home remedies,quick home remedies,medince,home made medicine,Health,Health tips,health tips in hindi]()
* एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया और एक चम्मच पिसा हुआ आंवला रात को भिगो दें। सुबह उसी पानी में मसल कर छानकर पी लें। ऐसा ही पानी शाम को भी पिएँ। इस पानी को सुबह शाम पीने से पेशाब में जलन मिट जाती है साथ ही खून गिरने में भी राहत मिलती है।
* रात को सोते समय एक गिलास पानी में मुनक्का भिगो दें। सुबह मुनक्का उसी पानी के साथ पीस लें। इसे छानकर इसमें थोड़ा भुना पिसा जीरा मिलाकर पी ले। इससे पेशाब की जलन मिट जाती है और पेशाब खुलकर आता है साथ ही खून का आना भी बंद हो जाता है।
* लगभग 12 ग्राम आंवला और 12 ग्राम हल्दी को मोटा-मोटा पीसकर रात को पानी मे डालकर भिगों दें। सुबह इस पानी को छानकर पीने से पेशाब मे खून आने का रोग दूर होता है।
![पेशाब के साथ खून का आना बना चिंता का कारण, ये घरेलू उपाय देंगे आपको आराम blood in urine,home remedies to get rid of blood in urine,home remedies,quick home remedies,medince,home made medicine,Health,Health tips,health tips in hindi]()
* एक कटोरी गेंहू रात को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसी पानी के साथ इसे बारीक पीस ले। इसमें एक चम्मच मिश्री मिलाकर पी लें। इसे एक सप्ताह तक लगातार पीने से पेशाब के साथ वीर्य जाना बंद होता है। खून आना भी बंद हो सकता है।
* 10 से 20 ग्राम लोध्रासव को बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर सुबह-शाम भोजन के बाद खाने से पेशाब साफ आने लगता है।
* लगभग आधे से एक ग्राम सुहागे की खील को शहद मिले पानी में घोंटकर सुबह-शाम पीने से दूषित पेशाब भी ठीक हो जाता है।