सर्दियों का समय चल रहा है और इन दिनों में लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत गले कि खरांश की वजह से होती है। जी हाँ, सर्दियों के दिनों में सर्दी-जुखाम की वजह से गले से जुड़ी समस्या भी आती है, जिसकी वजह से गले में खरांश कि समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू इलाज लेकर आए है जिनकी मदद से आपके गले की खरांश को दूर कर अपनी आवाज को साफ़ कर सकते है। तो आइये जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में।
* अगर ठण्ड में आवाज बैठ गयी है तो 2 चम्मच अदरक के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 3 बार सेवन करें, और अदरक का रस गरम पानी में मिलाकर उसके गरारे करें आवाज़ में मधुरता आ जाएगी।
![आपकी इंडियन आइडल बनने की चाहत को पूरा करेंगे ये घरेलू उपाय, सुरीली होगी आवाज home remedies,good throat,Health tips,health tips hindi,throat care tips]()
* जो लोग गायकी के क्षेत्र में हैं वह शहद को हमेशा अपने पास रखते हैं इससे न केवल गले की सभी समस्या दूर होती है बल्कि आवाज भी स्पष्ट और मोहक होती है। इसे गले में बलगम को खत्म करने के लिए शानदार प्राकृतिक दवाई माना जाता है।
* आपकी आवाज सही रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपका खानपान सही हो। अनियमित दिनचर्या और खान-पान की गलत आदतों से रिप्लक्स या अम्ल की समस्या हो सकती है। इससे गले में कुछ अटकना, खांसी, बार-बार गला साफ करना, जीभ पर जमाव, ब्रोंकाइटिस जैसी शिकायतें हो सकती हैं।
![आपकी इंडियन आइडल बनने की चाहत को पूरा करेंगे ये घरेलू उपाय, सुरीली होगी आवाज home remedies,good throat,Health tips,health tips hindi,throat care tips]()
* सांस की कोई भी तकलीफ या साइनस होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सांस की लय पर ही तो थिरकती है अच्छी आवाज। अगर आपकी चाहत है कि आपकी आवाज का अंदाज सही रहे, तो अपनी सांसों की आवाजाही को भी सामान्य रखिए।
* प्याज को हल्का-सा भून लें, फिर उसे कुचलकर फिटकरी को भूनकर उसके ऊपर बुर-बुराकर चबा-चबाकर खाएं। इससे भी आवाज सुरीली होने लगती है।
* अगर आप आवाज की दुनिया से जुड़ हुए है तो कोशिश करें की सादा भोजन ही करें। अधिक मिर्च-मसाले, तेलयुक्त खाना, अधिक चाय, कॉफी, शीतल पेय या शराब ना पिएं। साथ ही भोजन से पहले चॉकलेट, सूखे मेवे आदि ना लें। इसके अलावा पान, पान मसाला, गुटखा, तंबाकू जैसी चीजों से दूर रहें।