न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर की इम्युनिटी बढ़ाये इन आसान तरीकों से...

इंसान में व्हाइट ब्लड सेल्स या श्वेत रक्त कोशिकाएं हर प्रकार के संक्रमण से मुक़ाबला करने वाली शरीर की नेचुरल रक्षा कवच हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Nov 2017 2:40:42

शरीर की इम्युनिटी बढ़ाये इन आसान तरीकों से...

इंसान में व्हाइट ब्लड सेल्स या श्वेत रक्त कोशिकाएं हर प्रकार के संक्रमण से मुक़ाबला करने वाली शरीर की नेचुरल रक्षा कवच हैं, और इम्यून सिस्टम या प्रतिरक्षा प्रणाली के अहम कार्यों का हिस्सा हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता वो है जो हमारे शरीर को तरह तरह की बीमारियों से बचाकर रखती है तथा बीमारी से संक्रमित हो जाने के समय हमारे शरीर को उस बीमारी से लड़ने में मदद करती है इसलिए जितना हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा उतना ही हमारी किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाने की सम्भावना कम होती है। कुछ लोगों का यह प्रतिरक्षा तंत्र अर्थात इम्यून सिस्टम कई बार जेनेटिक कारणों से भी कमज़ोर हो सकता है। इसलिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते है, आइये जानते हैं।

* आवश्यक पोषक तत्व :

हमारा इम्यून सिस्टम सही से काम करे और हमारी इम्युनिटी अच्छी बनी रहे इसके लिए आवश्यक है कि आप विटामिन सी ,विटामिन ई , जिंक, कॉपर, और सेलेनियम की जरुरत अपने भोजन के द्वारा अपने शरीर में बनाये रखें और ऐसा नहीं है किसी एक तरह के खास पदार्थ से हमारे शरीर में सभी तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति हो सकती है लेकिन फिर भी आप विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थो को उनके गुणों के आधार पर चार्ट बनाकर उनको डेली लाइफ में अपना सकते है।

* सुबह की गुनगुनी धूप :

सूर्य संक्रमण और वायरस से लड़ने का सबसे शक्तिशाली स्त्रोत है। साथ ही यह हमारे शरीर को विटामिन डी और रोगों से लड़ने की सामर्थ्य भी देता है। सुबह 6 से 7 बजे के बीच की धूप में व्यायाम करें यह आपको बहुत से समस्याओं से बचाएगा।

body immune system,Health,healthy living,Health tips

* व्यायाम :

स्वस्थ जीवनशैली के लिए व्यायाम बहुत ज़रूरी है। यह हृदय, ब्लड प्रेशर, शरीर के वजन और विभिन्न प्रकार के बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। लेकिन क्या यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने में लाभकारी है? तो हम आपको बता दें जैसे आहार हमारे स्वास्थ्य में योगदान देता है वैसे ही व्यायाम भी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है। व्यायाम करने से आपके शरीर का रक्तचाप अच्छे से कार्य करता है जिसकी मदद से आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

* पर्याप्त नींद लें :

पर्याप्त नींद के अपने फायदे है इस से आप खुद को फ्रेश महसूस करने के साथ साथ एक बेहतर नींद आपकी इम्युनिटी के लिए वरदान साबित हो सकती है है अच्छी और बेहतर नींद कैसे लें जानने के लिए आप यंहा क्लिक कर सकते है।

* लहसुन :

खाना बनाने में, लहसुन का सेवन, या फिर सुबह खाली पेट पानी के साथ, लहसुन की तीन से चार कलियाँ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।

* मशरूम :

शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मशरूम का भी अलग योगदान है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बढाकर शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही मशरूम शरीर को कैंसर से लड़ने की शक्ति देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका