सेंधा नमक का सेवन व्रत में किया जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं की इसका सेवन व्रत में किया जा सकता है बल्कि इसका सेवन व्रत न होने पर भी किया जा सकता है। नमक का सेवन कम करना ज्यादा अच्छा होता है और ऐसे में सेंधे नमक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है क्योकि यह बिना मिलावट का होता है और साथ ही इसमें जिंक, लोहा आदि तत्व पाए जाते है जो शरीर की सभी समस्याओ से छुटकारा दिलाने में सहायक होते है। तो आइये जानते है सेंधे नमक के फायदे के बारे मे....
# सेंधे नमक के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है। इसका सेवन करने से न तो गैस बनती है और न अपच की समस्या उत्पन्न होती है।
# सेंधे के नमक का सेवन करना गठिया से पीड़ित रोगियों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। ऐसे में उन्हें रोजाना कम से कम एक बार तो सेंधे नमक का सेवन करना लाभकारी होता है।
![सेंधा नमक खाने के गुणकारी फायदे healthy benefits of rock salt,healthy benefits in hindi,sendha namak ke fayde]()
# उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति को सेंधा नमक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। ऐसे में उन्हें दिन भर में कम से कम 2 बार तो सेंधा नमक का सेवन करना ही चाहिए।
# बढ़ते हुए वजन से सभी परेशान रहते है तो ऐसे में उन्हें सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से वजन पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
# कभी कभी मांसपेशियों में सुजन या खिंचावट आ जाती है, इस दर्द से राहत पाने के लिए सेंधा नमक का सेवन करना उपयोगी होता है।
# कफ ,खांसी की समस्या होने पर भी सेंधा नमक का सेवन किया जा सकता है। जिन लोगो को कई दिनों से खांसी की समस्या है वह सेंधा नमक का सेवन कर सकते है।