Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आइये जाने, पालक किस तरह हमारे स्वास्थ्य और शरीर पर असर डालता हैं...

पालक लगभग हमेशा मिलने वाली सब्जी है। पत्तेदार सब्जी से मिलने वाले फायदों के कारण इन्हे खाने की सलाह हमेशा दी जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Nov 2017 3:32:56

आइये जाने, पालक किस तरह हमारे स्वास्थ्य और शरीर पर असर डालता हैं...

पालक लगभग हमेशा मिलने वाली सब्जी है। पत्तेदार सब्जी से मिलने वाले फायदों के कारण इन्हे खाने की सलाह हमेशा दी जाती है। पालक में जो गुण पाए जाते हैं, वे सामान्यतः अन्य शाक-भाजी में नहीं होते। यही कारण है कि पालक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है, सर्वसुलभ एवं सस्ता है। पालक की पत्तियों में शारीरिक विकास के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। मिनरल्स, विटामिन और दूसरे कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर पालक एक सुपर-फूड है। नियमित रूप से पालक का उपयोग लाभदायक होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी बहुत से खनिज और विटामिन पालक से प्राप्त हो सकते हैं। आइये जानते हैं पालक किस तरह हमारे स्वास्थ्य और शरीर पर असर डालता हैं।

* हड्डी तथा दांत :

पालक में विटामिन k की भरपूर मात्रा होती है। यह विटामिन कैल्शियम के अवशोषण को सुधारता है तथा पेशाब के माध्यम से निकलने वाले कैल्शियम को रोकता है। इस प्रकार हड्डी को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। विटामिन K के अलावा पालक से मिलने वाले मेगनीज, कॉपर , मेग्नेशियम , ज़िंक तथा फास्फोरस आदि तत्व हड्डियों की मजबूती में योगदान देते हैं। ये तत्व दांत और नाख़ून भी मजबूत बनाते हैं।

* खून की कमी दूर करें :

पालक में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसमें मौजूद आयरन शरीर आसानी से सोख लेता है। इसलिए पालक खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। खून की कमी से पीड़ित व्यक्तियों को पालक खाने से काफी फायदा पहुंचता है।
spinach,spinach benefits,spinach health benefits,Health tips,health benefits,healthy living * पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए :

पाचन क्रिया के लिए पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

* आँखों के लिए :

पालक से मिलने वाले बीटा केरोटीन तथा ल्यूटेन आँखों के लिए फायदेमंद है। ऑंखें सूखी-सूखी रहती हों, आँखों में जलन होती हो तो पालक नियमित खाने से लाभ होता है। पालक में सूजन और जलन दूर करने का गुण होता है। इसके अलावा पालक में पाए जाने वाले तत्व उम्र बढ़ने पर मैक्युला को ख़राब होने से बचाने में जरुरी भूमिका अदा करते हैं।

* मधुमेह में लाभदायक :

पालक को आप कैसे भी खाएं यह उन रोगियों के सेहत भरा होता है जो मधुमेह से जूझ रहे है क्योंकि इसमें केलोरी कम होती है जिसकी वजह से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही इसमें कुछ ऐसे तत्व होते है जो रोगी के रक्त में ग्लोकोज की मात्रा को नियमित कर देते है।

* गर्भावस्था में पालक :

पालक में वे सभी खनिज और विटामिन होते है जिनकी गर्भावस्था में जरूरत होती है। विशेष कर फोलेट Palak में बहुतायत में होता है। यह खून की कमी नहीं होने देता , समय से पूर्व प्रसव से बचाता है। इसके अलावा फोलेट शारीरिक और मानसिक थकान, भूख में कमी तथा डिप्रेशन आदि दूर करता है। पालक से मिलने वाले बीटा केरोटीन तथा विटामिन A शिशु के फेफड़ों के विकास में तथा शिशु के वजन को संतुलित बनाये रखने में सहायक होते है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology