न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट के कीड़ो का खात्मा करता है खजूर, जाने और फ़ायदे

खजूर एक तरह का सूखा मेवा है। खजूर खाना सबको पसंद आता है क्योंकि यह स्वाद में बहुत ही अच्छा होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Oct 2017 3:47:04

पेट के कीड़ो का खात्मा करता है खजूर, जाने और फ़ायदे

खजूर एक तरह का सूखा मेवा है। खजूर खाना सबको पसंद आता है क्योंकि यह स्वाद में बहुत ही अच्छा होता है। ठंड के दिनों में तो लोग इसे अक्सर खाते हैं। खजूर खाना हर किसी को पसंद होता है। खजूर में ऐसे गुण है, जो हमारी हेल्थ को अच्छा बनाते है। खजूर में पोषक तत्वों का इतना भंडार है कि इसको वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं। आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स से भरपूर खजूर आपकी सेहत के साथ खूबसूरती भी निखारेगा। आज हम आपको खजूर खाने से क्या क्या फायदे हो सकते है, उसके बारे में बतायेगे...

* खजूर खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते है। पेट के कीड़े खत्म करने के लिए खजूर सुबह खाली पेट खाना चाहिए।

* अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं तो हर रोज चार से पांच खजूर खाना शुरू कर दीजिए।

* खजूर में अच्छी मात्रा में मिनरल्स होते हैं इसलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करता है।

dates,beneftis of dates,dates health benefits,dates benefits,Health tips,healthy living,Health

* खजूर में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी यानी की एनीमिया को ठीक करने में बहुत कारगर है। खजूर की मात्रा बढाकर खून की कमी को दूर किया जा सकता है। ख़जूर में फ्लूरिन भी पाया जाता है जिससे दांतों के क्षय होने की प्रकिया धीमी हो जाती है।

* जो लोग रोजाना खजूर खाते हैं, उन्हें कभी कोई संक्रमण अपना शिकार नहीं बना सकता। आजकल जिस तरह का प्रदूषण शहरों में फैला हुआ है, उससे सबसे ज्यादा धूल संबंधी संक्रमण होता है। यह संक्रमण शरीर में अधिक फैल जाने भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है।

* जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा।

* खजूर सर्दियों में तो और भी फायदेमंद है जब आपको अक्सर खाँसी जुकाम की परेशान हो जाती है। ऐसे में एक गिलास दूध में छोटे कटे हुए पाँच खजूर डालें, साथ ही एक चुटकी काली मिर्च और इलायची पाउडर मिला कर दूध उबाल लें। इसमें एक चम्मच घी भी मिला सकते हैं। रोज़ रात को सोते समय इसे पीने से आपकी खाँसी जुकाम ठीक हो जाएगा।

* सेक्सुअल स्टेमिना बढाने में खजूर की अहम भूमिका होती है। खजूर को रातभर बकरी के दूध में गलाकर सुबह पीस लेना चाहिए और फिर इसमें थोड़ा शहद और इलाइची मिलाकर सेवन करने से सेक्स संबंधी समस्याओं में बहुत लाभ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?