न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फायदें : सर्दियों में रोजाना एक मूली का सेवन बचाता है आपको कैंसर, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से...

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे और आपकी लाइफस्टाइल हो जाएगी बेहद हेल्दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 12:18:16

फायदें : सर्दियों में रोजाना एक मूली का सेवन बचाता है आपको कैंसर, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से...

ठण्ड के दिनों में लोग मूली बड़े चाव से खाते हैं। कभी मूली का परांठा तो कभी सलाद के रूप में मूली खाते हैं। कुछ लोग तो इस मौसम में मूली का अचार भी खाना पसंद करते हैं। मूली को लच्छे के रूप में भी बनाकर खाया जाता है। मूली ठंड के मौसम में आने वाली एक ऐसी सब्जी है जो सलाद के रूप में बहुत पसंद की जाती है। नियमित रूप से मूली खाने से चेहरे की लालिमा बढ़ती है। इसे खाने से खाना जल्दी पच जाता है।

सर्दियों में आप धूप में मूली को काले नमक के साथ खाएं तो इसका स्वाद ही बढ़ जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो मूली की शक्ल देखकर ही मुंह बनाने लगते हैं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं तो आपके लिए मूली के फायदों को जानना बेहद जरूरी है। जी हां, मूली भले ही आपको मामूली सब्जी लगती हो, लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर है। अगर आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे और आपकी लाइफस्टाइल हो जाएगी बेहद हेल्दी। आइए हम बताते हैं आपको किस तरह की बिमारियों से दूर रखती हैं आपको मूली।

Health tips,healthy living,radish benefits,radish uses,immunity,physical hygiene,physical well being

* अस्थमा : मूली का रस अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी परेशानी झेल रहे लोगों के फेफड़ों में बलगम बनने में रोकता है। इतना ही नहीं ये रस उल्टी रोकने में भी काफी कारगर है।

* डायबिटीज को करें दूर
: आपको बता दें कि मूली में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम मात्रा में होता हैं। इसको डायबिटीज के मरीज आसानी से रोजाना खा सकते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज की समस्या में आराम भी मिलता हैं।

* कैंसर की छुट्टी : मूली में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। मुंह, पेट, आंत और किडनी के कैंसर से लड़ने में यह बहुत सहायक होती है।

* बवासीर के लिए : मूली के नियमित और सही इस्तेमाल से कुछ महीनों इसे दूर किया जा सकता है। इसे खाने से पाइल्स की समस्या बढ़ती भी नहीं है।

* बुखार : बुखार में मूली का रस लेना बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, बुखार के दौरान टेस्ट बदल जाता है, वो भी ठीक हो जाता है।
* पीलिया रोग : एक कच्ची मूली नित्य प्रातः उठते ही खाते रहने से कुछ दिनों में पीलिया रोग ठीक हो जाता है।

* पायरिया से राहत : पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें और इसका रस पिएं तो बहुत फायदा होगा। मूली के रस से कुल्ला करना, मसूड़ों-दांतों पर मलना और पीना दांतों के लिये बहुत लाभकारी है। मूली को चबा-चबा कर खाने से दांतों और मसूड़ों की बीमारियां दूर होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?