न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटापा, तनाव और कई बिमारियों से दूर रखता है पॉवर योगा, जाने और फायदें

आजकल की भागदौड़ और व्यस्ततम जीवनशैली ने इंसान को रोगग्रसित और आलसी बना दिया हैं। और इससे बचने में आपकी मदद करता है पॉवर योगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jun 2018 11:28:26

मोटापा, तनाव और कई बिमारियों से दूर रखता है पॉवर योगा, जाने और फायदें

आजकल की भागदौड़ और व्यस्ततम जीवनशैली ने इंसान को रोगग्रसित और आलसी बना दिया हैं। और इससे बचने में आपकी मदद करता है पॉवर योगा। सूर्य नमस्कार और कुछ अन्य आसनों को मिलाकर पावर योग बनता है और इसमें इन दोनों के गुण शामिल होते हैं। पॉवर योगा को इतना शक्तिशाली माना गया है कि ये इंसान के सह्रीर से रोगों को दूर कर उनमें चुस्ती और स्फूर्ति का संचार करता हैं। पॉवर योगा के महत्व को समझते हुए आज हम आपको इसके गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप भी जल्दी से पॉवर योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। तो आइये जानते हैं पॉवर योगा के फायदों के बारे में।

* मोटापा कम करना :

पावर योगा से मसल्स बनाने से लेकर शरीर के फैट तक को कम किया जा सकता है। साधारण योगा में जहां आसन और सांस की प्रक्रिया में जोर दिया जाता है वहीं पावर योगा वर्कआउट की तरह है। जिसमें विभिन्न पोज और एक्सारसाइज होती है। सप्‍ताह में कम से तीन बार पावर योगा जरूर करें। इसमें शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता बढती है जिससे आसानी से मोटापा कम करके शरीर को आकर्षक शेप दिया जा सकता है।

health benefits,power yoga,power yoga for health,Health tips,Health

* शरीर को संतुलित रखे :

पावर योगा करने से शरीर से अतिरिक्त पसीना निकलता है। जिसके चलते शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इस वजह से आपका शरीर संतुलित होता हैं नतीजन तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

* बीमारियों से दूर रखता है :

पावर योग करने से आपके शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है जो शरीर के रोगों को दूर रखता है। इस योग को करने में आप कई बीमारियों से बच सकते हैं जैसे- अस्थमा, अर्थराइटिस, डिप्रेशन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन। योग जितना आपको मानसिक रूप से लाभ पहुंचाता है उतना ही शारीरिक रूप से भी लाभ पहुंचाता हैं।

health benefits,power yoga,power yoga for health,Health tips,Health

* तनाव से रहें दूर :

कॉम्पिटिशन के दौर में घरेलू या ऑफिस कारणों की वजह से हर कोई तनाव में रहता है। पावर योगा को करने से तनाव कम होता है। पसीने से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले टॉक्सिन निकलते हैं जिससे सेल्फ-कंट्रोल और कन्संट्रेशन बढता है।

* रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये :

पावर योगा आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे करने से शरीर में खून का संचार बढ़ता हैं। जिसके चलते आपका प्रतिरोधक तंत्र अनेक बीमारियो जैसे- दमा, मधुमेह आदि को जड़ से मिटा देता है।

health benefits,power yoga,power yoga for health,Health tips,Health

अन्य फायदे इन्हे भी जाने

- यह आपको काफी कम समय में फिट बना देता है।
- तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए पावर योगा सहायक है।
- इसे करते वक्त पसीना आता है और शरीर से सारी गंदगी बाहर निकलती है।
- इससे शरीर का लचीनापन बढता है और मोटापा की समस्या से निजाद मिलती है।
- पावर योगा को रोजाना करने से रक्त का संचार बढता है और शरीर संतुलित बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका