न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजू-बादाम छोड़ों सर्दियों में रोजाना करो इसका सेवन असर देख हैरान हो जाएंगे आप

सर्दियों में रोजाना मूंगफली का सेवन आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है इसकी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Nov 2018 10:57:05

काजू-बादाम छोड़ों सर्दियों में रोजाना करो इसका सेवन असर देख हैरान हो जाएंगे आप

सर्दियों में रोजाना मूंगफली का सेवन आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है इसकी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे है। मूंगफली को सस्ता बादाम भी कहा जाता है और इसमें स्वाद के साथ-साथ कई प्रकार के स्वास्थ्य को लाभ पंहुचाने संबंधी गुण भी होते हैं। मूंगफली में होने वाले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व इसे स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी बनाते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जिससे शरीर को स्वस्थ रखना न केवल मुमकिन है बल्कि आप हमेशा एक एनर्जी महसूस करेंगे। इसमें विटामिन B कॉम्प्लेक्स,नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन B6, विटामिन B9 और पेंटोथेनिक एसिड पाया जाते हैं और इसकी पौष्टिकता में इजाफा करते हैं। हकीकत यह है कि सर्दियों में मूंगफली का सेवन बहुत ही गुणकारी रहता है। अधिकतर लोग इसे स्वाद के तौर पर खाते हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि यह आपके शरीर को किस तरह फायदा पहुंचाती है। यकीन मानिए इससे होने वाले फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आगे पढ़िए मूंगफली के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से।

बच्चों के लिए लाभकारी

मूंगफली प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसमें होने वाला अमीनो एसिड शरीर की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है और इसलिए बच्चों के लिए यह बहुत लाभकारी है।

कब्ज दूर करें

यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो हर रोज एक हफ्ते तक 100 ग्राम मूंगफली खाइए। ऐसा करने से मूंगफली में तत्व आपकी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं में राहत देंगे। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

शरीर को ताकत दें

जिस तरह बादाम और अंडे का सेवन शरीर को ताकत देता है, उसी प्रकार मूंगफली खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है। सर्दियों में इसका सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

peanut,peanut benefits,peanut health benefits,Health,health benefits,Health tips,simple health tips

गर्भवती के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है। साथ ही गर्भवती महिला को भी इससे ताकत मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली आपकी त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं। आप भी मूंगफली पीसकर इस पेस्ट तैयार कर सर्दियों में अपनी रुखी त्वचा से निजात पा सकती हैं।

दिल की बीमारी से दूर रखें

यदि आपके परिवार में कोई दिल का रोगी है तो उनके लिए मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा। मूंगफली खाने वाले व्यक्ति को दिल से जुड़े रोग होने का खतरा बहुत कम होता है। साथ ही मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होती।

एंटी एजिंग

मूंगफली बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं। मूंगफली का सेवन करने वाले लोगों की उम्र वास्तविक उम्र से कम दिखाई देती है।

शरीर की साफ सफाई

मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं जो मूंगफली को उबालने पर और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसमें मौजूद बॉयोचानिन-A दो गुना और जेनिस्टइन चार गुना बढ़ जाता है जिससे आपके शरीर में भीतरी साफ सफाई सुचारु और नियमित रुप से होती रहती है।

हड्डियां मजबूत

मूंगफली का प्रतिदिन सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

रक्त में शुगर

मूंगफली में होने वाले मैग्नीसियम से कैल्सियम, फेट्स और कार्बोहाइड्रेड्स शरीर में घुल जाते हैं और रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म