Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है स्ट्रॉबेरी, जानें इसके सेवन के अन्य और फायदे

स्ट्रॉबेरी हमारे भीतर हृदय रोगों और मधुमेह का विकास नहीं होने देती।आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 6:48:11

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है स्ट्रॉबेरी, जानें इसके सेवन के अन्य और फायदे

स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग इसे बहुत पसंद करते हैं मगर कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं। इसका कई रूपों में उपयोग किया जाता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और K प्रचुर मात्रा में होते है। इस फल में मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाये जाते है। यह फल मीठा है लेकिन इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते है। स्ट्रॉबेरी में फाइबर भी पाया जाता है। स्ट्रॉबेरी ना केवल स्वाद में ही लाजवाब होती है मगर इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। स्ट्रॉबेरी हमारे भीतर हृदय रोगों और मधुमेह का विकास नहीं होने देती। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
health benefits of eating strawberries,benefits of strawberries,healthy living,Health tips रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में करती है मदद

स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के शरीर में रक्त संचरण में भी मदद करती है।

आंखों के लिए

स्ट्रॉबेरी इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होता है जो कि आंखों को मोतियाबिंद से बचाता है। हमारी आंखो को विटामिन सी की आवश्यकता होती है जिससे वह कडी सूरज की रौशनी और यूवी रेज से लड़ती नहीं तो आंखों के लेंस की प्रोटीन नष्ट हो सकती है।

हड्डियों

इस फल में विटामिन K और पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व मिलते है जो हड्डियों को मजबूत रखते है। health benefits of eating strawberries,benefits of strawberries,healthy living,Health tips शुगर

स्ट्रॉबेरी में शुगर का लेवल कम होता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को इसको खाने से कोई भी प्रॉब्लम नही होती है। यह इस तरह के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

झुर्रियां भगाए

विटामिन सी होने के नाते यह त्वचा में कोलाजेन अधिक पैदा करती है जो कि त्वचा में खिंचाव पैदा करता है। उम्र के साथ कोलाजेन नष्ट होता जाता है और चेहरे पर झुर्रिया पड़ने लगती है इसलिये विटामिन सी से भरे फल खाइये।

त्वचा

त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाना हो तो आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड त्वचा के काले धब्बों को हटाकर चेहरे को साफ और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
health benefits of eating strawberries,benefits of strawberries,healthy living,Health tips वजन घटाए

स्ट्रॉबेरी में फैट फ्री और लो कैलोरी वाली होती है जिसमें ना तो शक्कर होती है और ना ही सोडियम। रोजाना डेढ़ कप स्ट्रॉबेरी खाने से आपको बाहर का कोई स्नैक्स खाने की जरुरत नहीं पडे़गी जिससे वजन नियंत्रण में रहेगा।

कैंसर

कैंसर जैसी भयानक बीमारी में यह फल फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी में फोलिक एसिड पाया जाता है जो कैंसर में लाभदायक है। फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं को भी बनाता है।

दांतों में चमक

इसमें एसिड होता है जो कि दांत से दाग को साफ कर के उन्हें चमकदार बनाती है। आपको करना केवल इतना है कि फल को आधे भाग में काटिये और उससे अपने मसूड़ों और दांतों को रगड़े। इससे मसूड़े मजबूत भी बनते हैं।

नोट:
यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology