न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है एक पका केला, रोज़ सेवन रहेगा फायदेमंद

पका केला खाने से होने वाले फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jun 2018 4:33:37

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है एक पका केला, रोज़ सेवन रहेगा फायदेमंद

केला खाने वालों का एनर्जी लेवल साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है। केला पूरे साल मिलने वाला फल होता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। एनर्जी से भरपूर होने के कारण एथलीट प्रतिदिन केले का सेवन अवश्य करते हैं। केले का सेवन दो तरह से होता है, कच्चा और पका केला।

कच्चा केला सामान्यत: सब्जी के रूप में प्रयोग होता है। वहीं केले के छिलकों पर दिखने वाले काले धब्बे वाले केले पूरी तरह से पके होते हैं। जिन्हें आप फल के रूप में खाते हैं।

पका केला खाने से होने वाले फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है

- केले के पकने के साथ साथ ही उसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्वों का स्तर बढ़ जाता है। केले मे कैरोटिनॉएड एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। जिससे इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा में आठ गुना तक बढ जाती है। जिसके कारण ऐसे केले का सेवन शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन ए, सी, बी1 और बी2 फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कम पके केलों की अपेक्षा शरीर के लिए ज्यादा पौष्टिक है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। केले में एफओऐस के तत्व पाए जाते हैं, जिससे पेट की बीमारियों में आराम मिलता है।
- पका केला पेट में जलन, गैस, एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसके लिए केले को चीनी के साथ मिलाकर खाना बेहतर विकल्प है।
- मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा के कारण केला आसानी से पच जाता है जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है। इसमें शर्करा की मात्रा प्राकृतिक रूप से ही ज्यादा होती है। ये हीमाग्लोबिन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

- पेशाब में जलन हो, रुक-रुक कर पेशाब आ रहा हो तो केले के पेड़ का ताजा रस पिलाना चाहिए। धातु दुर्बलता और शारीरिक दुर्बलता में पका केला खाने से लाभ होगा।
- प्रदर रोग ल्युकोरिया में पका केला खाना उपयोगी है। पेचिश में कच्चे केले की सब्जी चावल के साथ खानी चाहिए।
- जी मिचलाए तो पका केला कटोरी में फेंट कर एक चम्मच मिश्री या चीनी और एक छोटी इलायची पीस कर मिला कर खाने से राहत मिलेगी।
- केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा बहुत कम। यही कारण है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और शरीर को दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाता है। यह शरीर की कई प्रकार की आंतरिक क्रियाओं को सुचारू रूप से संपन्न करने में अहम भूमिका निभाता है।
- केले के छिलके पर दिखने वाले काले धब्बों के कारण कई बार लगता है कि केला सड़ गया है। पर ऐसा होना जरूरी नहीं होता है। ऐसे केले ज्यादा पके हुए की श्रेणी में आते है और इनके सेवन से कैंसर से बचाव होता है।
- जापान में हुए एक शोध के अनुसार जिनके छिलकों पर काले निशान बने होते हैं, वे टीएनएफ नामक तत्व से भरपूर होते है जिसे ट्यूमर नेक्रो‍सिस फैक्टर कहा जाता है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशि‍श से लड़ने में बेहद सहायक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?