न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर जातें है GYM तो इन आहार का सेवन है जरुरी

आजकल बॉडी बिल्डिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढता नजर आ रहा है बच्चे क्या और बूढ़े क्या, जिसको देखो वही जिम में जा कर घंटो पसीना बहा रहा है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Nov 2017 10:55:53

अगर जातें है GYM तो इन आहार का सेवन है जरुरी

आजकल बॉडी बिल्डिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढता नजर आ रहा है बच्चे क्या और बूढ़े क्या, जिसको देखो वही जिम में जा कर घंटो पसीना बहा रहा है, जिम में जा कर केवल पसीना बहाने से कुछ नहीं होने वाला है। बॉडी बिल्डिंग दंड लगाने और दूध पीने से कहीं आगे की चीज है। अगर आपको अच्छी बॉडी चाहिये तो प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरे आहार ग्रहण करने करने चाहिए। जिम जाकर कसरत करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और साथ ही हमें मिलता है एक स्मार्ट लुक। जिम जाकर पसीना बहाना हमें मानसिक रूप से भी फायदा पहुंचाता है। लेकिन, सिर्फ जिम जाकर व्यायाम करना ही काफी नहीं है, इसके साथ ही जरूरी है कि आप अपने आहार को भी सही रखें। यदि आपके आहार में जरूरी पोषक तत्व न हों, तो इससे आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। जानिये कैसा हो जिम जाने वालों का आहार।

* रोज खाएं अण्डे :

अपने दिन की शुरुआत उबले अण्डों से कीजिए। सुबह नाश्ते में दो अण्डे खाने से आपकी मांसपेशियां और वजन तेजी से बढ़ेगा। अण्डा (सिर्फ सफेद हिस्सा) प्रोटीन का उच्च स्रोत होता है। एक अंडे में छह से आठ ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें जिंक, विटामिन, आयरन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सब चीजें मिलकर इसे एक कम्प्लीट आहार बनाते हैं।

* चिकन ब्रेस्ट :

चिकन का लेग पीस देखने और खाने में भले ही बड़ा शानदार लगे मगर जनाब असली माल चिकल चेस्ट या ब्रेस्ट जो चाहे कहें, उसमें होता है। इसकी खासियत ये है कि चिकन के इस हिस्से में सबसे ज्यादा प्रोटीन और सबसे कम फैट होता है। हां पकने के बाद ये पीस औरों के मुकाबले थोड़ा टाइट होता है, मगर बॉडीबिल्डिंग करनी है तो फिर ये सब क्या सोचना।

* मछली :

मछली वास्तव में मांसपेशियों के निर्माण करने में और वसा को कम करने में मदद करती है |आपकी मासपेशियों को बढने के लिये मोनो सैचुरेटेड फैट की आवशयकता होती है। वर्कआउट करते समय शरीर का सारा फैट बर्न हो जाता है तो ऐसे में शरीर में जमा मोनो सैचुरेटेड फैट ही शरीर में एनर्जी बढाता है।

body,gym,Health tips,Health

* पानी :

पानी कई मामलों में आहार से भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। हमारे शरीर का 70 फीसदी हिस्सा पानी होता है और मांसपेशियां 75 प्रतिशत पानी की बनी होती हैं। अपनी मांसपेशियों में तरलता बनाए रखने और मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है। इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है। अपने वजन के अनुसार पानी पीना चाहिए।

* आलू :

तगड़ा बदन बस प्रोटीन से नहीं बनता। आपको कार्बोहाईड्रेट भी झोंकना पड़ता है। ये शरीर को ईंधन देता है ताकि प्रोटीन का इस्तेमाल बॉडी को ग्रो करने में हो सके। आलू के अंदर बड़ी तेजी से काम शुरू करने वाला कार्बोहाईड्रेट होता है। ये आपको जिम करने के लिए भरपूर ऊर्जा देता है। मास गेनिंग के बारे में सोच रहे हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। जिम जाने से आधा घंटा पहले दही और आलू खाएंगे तो जिम में ताकत का कोहराम मचा देंगे।

* ओट्स :

ओट्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, खनिज और विटामिन का सही मिश्रण है और शरीर के लिए बहुत ही स्वस्थ होते है। शरीर में अपचय की प्रक्रिया बढाने के लिये ओट्स खाइये। इसको खाने से शरीर में फैट नहीं जमता और मसल्स बढ़ाने में भी सहायता करते है।

* बादाम :

बादाम तो लंबे समय से ताकत और बुद्धिमत्ता की पहचान रहा है। इसमें प्रोटीन और वसा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। लेकिन, सबसे अहम इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में काफी अहम होता है। यह शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपको व्यायाम से जल्द रिकवर होने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश