Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काम के समय इन चीजों को खाना या पीना डाल सकता है परेशानी में

आइये जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो दिलाते है नींद।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 6:44:29

काम के समय इन चीजों को खाना या पीना डाल सकता है परेशानी में

अक्सर ऑफिस या घर पर काम करते समय भूख लगने लग जाती है और भूख से हाल-बेहाल होने लग जाता हैं। ऐसे में हमें जो जल्दी आसपास मिल जाए वो हम खाना पसंद करते हैं। लेकिन काम के समय आप क्या चीज खा रहे है इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं। क्योंकि कुछ भोजन इस प्रकार के होते हैं जिन्हें खाने से नींद आने लगती हैं। और काम के समय नींद का आना कोई अच्छी बात तो है नहीं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ खाने की ऐसी जानकारी जिनसे काम के समय दूरी बनाए राखी जाए तो ही अच्छा है। तो आइये जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो दिलाते है नींद।

* केले या केले से बना शेक

केले में पाये जाने वाले मैग्नीशियम और पोटैशियम हमारी नसों को विश्राम की मुद्रा में ले आते हैं! केले में पाया जाने वाला विटामिन बी 6 हमारे शरीर में पाये जाने वाले ट्रीप्टोफन को सेरोटोनिन में बदल कर शरीर को आलसी कर देता है। जिस से नींद आने लगती है ज़ोर से। इसलिए काम करते वक़्त या उस से पहले केले खाने से बचें! केले से बना हुआ शेक या और कोई पकवान भी ना लें।

* हर्बल टी


हर्बल टी के फायदे ज़रूर हैं और बहुत ज़्यादा हैं। मगर ऑफिस में काम करते वक़्त पीने से हर्बल टी से नुक्सान ही होता है। एक दम लोरी का काम करती है हर्बल टी। इस में पाये जाने वाले चैमोमिल, पैशन फ्लावर और लेमन बाम आप को किसी भी वक़्त सुला सकते हैं।
unhealthy food,Health tips,Health,food during work,avoid these food during work * बादाम

बादाम हम अक्सर काम करते करते यूँ ही स्नैक के तौर पर खाने लगते हैं जो की बहुत गलत है। अगर आप को काम के वक़्त दिमाग को अलर्ट रखना है तो भूल कर भी बादाम न खाएँ क्योंकि बादाम नेचुरल तरीके से मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को रिलैक्स करते हैं और दिमाग को सोने की मुद्रा में ले आते हैं। रात में सोने से पहले आप ज़रूर एक मुट्ठी बादाम खा सकते हैं।

* डार्क चॉकलेट

काम पर मुस्तैद रहना है तो डार्क चॉकलेट तो हरगिज़ मत खाना। डार्क चॉकलेट में भी सेरोटोनिन होता है जो दिमाग को अलर्ट नहीं रखता बल्कि एक दम उल्टा असर करता है। अगर ऑफिस में कभी चॉकलेट की तलब लगे तो आप डार्क चॉकलेट की बजाये मिल्क चॉकलेट खाएँ, जो कि एक बहुत ही बढ़िया स्टिम्युलेंट का काम करती है और हमारे ब्रेन और मांसपेशियों को एक दम जगा देती है।

* ओटमील

शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाने वाले खाद्यपदार्थ , जैसे की ओटमील, या कोई भी और दानेदार सीरीअल कभी न खाएँ, नींद के ज़बरदस्त झोंके आने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology