न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू से आती है शरीर में प्लेटलेट्स की कमी, स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करे ये 5 चीजें

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार एक बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 11:00:59

डेंगू से आती है शरीर में प्लेटलेट्स की कमी, स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करे ये 5 चीजें

बरसात के इस मौसम में डेंगू-मलेरिया का खतरा बहुत ज्यादा होता हैं। क्योंकि ये मच्छरों से होने वाले रोग हैं और पानी के भराव के चलते मच्छर बहुत पनपते हैं। डेंगू के वायरस में बुखार के साथ शरीर में प्लेटलेट्स की कमी आने लगती हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में बहुत कमी आती हैं। ऐसे में जरूरत होती हैं कुछ ऐसे उपायों को अपनाने की जो प्लेटलेट्स की कमी को दूर कर आपको डेंगू की इस बिमारी से निजात दिला सकें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार एक बारे में...

हल्दी जरूर खाएं

डेंगू होने पर आप डॉक्टर की सलाह से सामान्य चीजें भी खा सकते हैं। मगर ध्यान रखें कि अपने खाने में हल्दी का प्रयोग जरूर करें। दरअसल हल्दी में कर्क्युमिन नामक तत्व होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और कई गंभीर रोगों से शरीर को बचाता है। इसके अलावा हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेशन गुण भी होते हैं। इसलिए डेंगू के मरीजों को हल्दी जरूर खानी चाहिए। आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह लेकर रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।

dengue,dengue in hindi,platelet,blood platelet,dengue treatment,dengue treatment in hindi,Health,health tips in hindi

पालक खाएं

पालक का सेवन भी डेंगू के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पालक आयरन से भरपूर होता है औऱ इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भी अच्छी पाई जाती है, जिससे ये मरीज के इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को मजबूत बनाता है। इसके अलावा पालक शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मददगार है। आप चाहें तो पालक की सब्जी और दूसरी डिशेज बनाकर खाएं या पालक का जूस पिएं।

पपीते का पत्ता

पपीते का पत्ता डेंगू के मरीजों के लिए वरदान है। शरीर में तेजी से घट रहे प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने का सबसे तेज और असरदार इलाज, पपीते का पत्ता है। डेंगू के मरीजों को पपीते के ताजे पत्तों को पीसकर इसका रस पीना चाहिए। इससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण होता है, प्लेटलेट्स बढ़ते हैं और रोग से लड़ने की क्षमता विकसित होती है।

dengue,dengue in hindi,platelet,blood platelet,dengue treatment,dengue treatment in hindi,Health,health tips in hindi

संतरा

डेंगू होने पर मरीज को साइट्रिक फ्रूट्स यानी खट्टे फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसलिए डेंगू के मरीजों के लिए संतरे का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहें तो संतरे का जूस पी लें या फल खाएं। हालांकि जूस से ज्यादा फायदेमंद फल होता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।

नारियल पानी पिएं

डॉक्टर अक्सर डेंगू के मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। डेंगू होने पर व्यक्ति का शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है यानी उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नारियल पानी में कई मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका