न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी से होने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसे आहार जो आपके शरीर को ठंडक पहुचाये।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 4:20:25

गर्मी से होने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद

गर्मियों के दिनों की शुरुआत हो चुकी हैं। सूरज देवता ने अपनी तपन को बढ़ाते हुए सभी लोगों को घर से निकलने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया हैं। लेकिन क्या करें काम तो करना ही है और अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए बाहर तो निकलना ही पड़ेगा। अब इस गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है अंदरूनी रूप से शरीर को ठंडक प्रदान करना। जिसका सबसे अच्छा जरिया होता हैं ऐसे आहार जो शरीर को ठंडक दे। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसे आहार जो आपके शरीर को ठंडक पहुचाये।

* तरबूज : तरबूज गर्मियों का फल है। इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है। विटामिन 'ए' और 'सी' से भरपूर तरबूज फैट फ्री होने के साथ-साथ लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह कैंसर और हृदय रोग की रोकथाम में सहायता करता हैं। तरबूज विटामिन 'बी' से परिपूर्ण होता है, जो ऊर्जा उत्पादन में काफी मददगार होता है। इन सबके अलावा, यह गर्मियों के दौरान आपको हाइड्रेटेड और शांत रखता है।

food for summers,healthy living,Health tips

* खसखस का सेवन : अच्छा आराम पाने और सामान्य शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए, सोने से पहले, रात के समय एक मुट्ठी भर के खसखस खाएं। खसखस में ओपिएट होता है और इसका बड़ी मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए और न ही बच्चों को दी जानी चाहिए।

* कटहल : कटहल गर्मियों में खूब देखने को मिलता है। गर्मी में कटहल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे बढ़ा हुआ ब्लडप्रैशर कंट्रोल हो जाता है।

* नारियल पानी : यह स्वाभाविक रूप से शरीर के तापमान को संतुलित करता है शरीर को पुनः हाइडरेट करने के लिए नारियल पानी का एक गिलास ज़रूर पिए।

* पुदीना : पुदीने को अच्छी खुशबू और फ्लेवर के लिए जाना जाता है। इसमें अद्भुत ठंडे और आरामदायक गुण होते हैं। इसकी तेज सुगंध गर्मी में सुस्ती दूर भागने की क्षमता रखती है। इसकी हर्बल चाय, बाम, मलहम और अन्य उत्पादों का लंबे समय तक इस्तेमाल आपके मन और शरीर को शांत रखता है। इसके अलावा, पुदीना अपच और सूजन दोनों को कम करने में मदद करता है जिससे हम गर्मियों की परेशानी से बच सकते हैं।

* विटामिन सी वाले आहार खाएं : कहा गया है कि सब्ज़ियां, शरीर के तापमान को राहत देने के लिए उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ हैं। जिसमे विटामिन सी की मात्रा उच्च रहे जैसे नींबू, नारंगी,मीठा नीबू आदि।

* खीरा : खीरे में 96% पानी होता है जो तेज गर्मी में शरीर को तर रखता है। यह शरीर से सारी गंदगी बाहर निकालता है। इतना ही नही यह गर्मियों के दौरान खोने वाले तरल पदार्थ को भरने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?