न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्क फ्रॉम होम के दौरान आती हैं आलस और कमजोरी की समस्या, इस तरह रखें खुद को तरोताजा

जरूरी हैं कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान भी एक्टिव रहा जाए और अपना काम अच्छे से खत्म किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 12:04:45

वर्क फ्रॉम होम के दौरान आती हैं आलस और कमजोरी की समस्या, इस तरह रखें खुद को तरोताजा

इस कोरोनाकाल में एक बड़ी आबादी अपने ऑफिस का काम वर्क फ्रॉम होम के तर्ज पर कर रही हैं। वर्क फ्रॉम होम जितना सुविधाजनक हैं उतना ही परेशान करने वाला भी। खासतौर से घर पर अकेले लगातार काम करने से थकान के साथ आलस आने लगता हैं और काम में मन नहीं लग पाता है। ऐसे में जरूरी हैं कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान भी एक्टिव और स्वस्थ रहा जाए और अपना काम अच्छे से खत्म किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और काम में अच्छे से ध्यान दे पाएंगे।

Health tips,health tips in hindi,laziness in work,work from home,freshness tips

- सबसे ज्यादा जरुरी होता है रात को भरपूर नींद लेना, ताकि आप सुबह उठकर तरोताजा महसूस करें। रात को देर तक जागने की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आलस और नींद आने जैसा फील होता रहता है। इसलिए रात को समय से सो जाएं ताकि पूरी नींद ले सकें।

- अनार का सेवन करने से कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है। रोजाना अनार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में खून की कमी होने की वजह से भी थकान और कमजोरी हो सकती है। अनार का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

- कुछ लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें पानी पीने का ख्याल भी नहीं रहता है, लेकिन शरीर की जरुरत के हिसाब से पानी जरुर पीना चाहिए। पानी न पीने से आपको आलस और नींद आ सकती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए खूब सारा पानी पिएं। जैसे ही आपको प्यास लगे तो झट से एक गिलास पानी जरुर पिएं, जिससे आप एक्टिव रहेंगे।

- देसी घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना देसी घी का सेवन करने से कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है। देसी घी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

Health tips,health tips in hindi,laziness in work,work from home,freshness tips

- ज्यादा मसालेदार और तली हुई चीजे न खाएं। जंक फूड को लेना कम कर दें। अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त हेल्दी चीजें शामिल करें। ज्यादा कैलोरी की चीजें लेने से मोटापा बढ़ता है, जो शरीर में आलस बढ़ाता है। खाने में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। इससे आपके शरीर को ऊर्जा और जरुरी पोषक तत्व मिलेंगे, जिससे आप अपने आप को एक्टिव महसूस करेंगे।

- तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। थकान और कमजोरी को दूर करने के तुलसी को डाइट में शामिल करें। तुलसी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

- केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाने में सहायक होते हैं। कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए रोजाना केले का सेवन करना चाहिए।

- सुबह को नाश्ता जरुर करें, क्योंकि सुबह का नाश्ता हमें काम करने की एनर्जी देता है। अगर आप सुबह को नाश्ता नहीं करेंगे तो काम करने की एनर्जी नहीं रहेगी, जिसकी वजह से नींद और आलस आएगा। इसलिए सुबह को नाश्ता जरुर करें, लेकिन ध्यान रखें की नाश्ता हेल्दी हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग